आईपीएल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी नहीं कर रहे हैं, लेकिन विकेट के पीछे से उनका शातिर दिमाग अभी भी सीएसके के लिए महत्वपूर्ण फैसले ले रहा है। ऐसी ही एक घटना सीएसके और आरसीबी के बीच मंगलवार को खेले गए मैच के दौरान भी देखने को मिली। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के गेम का चाणक्य कहा जाए तो शायद ही किसी को इस बात से परेशानी होगी। धोनी ने कई मौकों पर अपने फैसलों के दम पर टीम को जीत दिलवाई है। आरसीबी के खिलाफ भी ऐसी ही घटना देखने को मिली। दरअसल, इस मैच में धोनी ने आरसीबी के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली को आउट करने के लिए एक मास्टर प्लान बनाया था जो कि बिल्कुल धोनी के अनुसार ही काम किया और सीएसके की झोली में विराट का बड़ा विकेट आ गया।
ये घटना आरसीबी की पारी के 5वें ओवर की है। विराट कोहली कप्तान फाफ डु प्लेसिस के आउट होने के बाद मैदान पर बल्लेबाज़ी करने आए थे। इस स्टार बल्लेबाज़ पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी थी, लेकिन धोनी के प्लान में फंसकर वह जल्द ही अपना विकेट गंवा बैठे।
Dhoni set field for Kohli and traps him #IPL2022 #CSKvsRCB #MSDhoni pic.twitter.com/cYKUG270qX
— Ranjeet - Wear Mask(@ranjeetsaini7) April 12, 2022