Rr captain
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन चाहते है रोहित शर्मा को मिले टेस्ट टीम की कमान
भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को लगता है कि रोहित शर्मा को टेस्ट कप्तानी मिलनी चाहिए, क्योंकि वह सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्होंने कहा, "अगर वह सभी प्रारूपों में आपका नंबर 1 खिलाड़ी है, तो समस्या क्या है? मुझे लगता है कि आपको निश्चित रूप से उनको लेकर आगे देखना चाहिए। बस आप किसी अनुभवहीन खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी नहीं सौंप सकते, जिससे समस्या हो सकती है।"
अजहरुद्दीन ने इंडिया न्यूज के हवाले से कहा, "मुझे लगता है कि रोहित शर्मा एक अच्छे खिलाड़ी हैं और बहुत अच्छे कप्तान भी हो सकते हैं। मेरे पास जो भी अनुभव है और जितना भी क्रिकेट मैंने खेला है, मुझे लगता है कि कप्तानी रोहित को ही दी जानी चाहिए। वह दो या तीन साल और क्रिकेट खेल सकते हैं, लेकिन उसकी फिटनेस बहुत महत्वपूर्ण होगी।"
Related Cricket News on Rr captain
-
केएल राहुल ने वेंकटेश अय्यर की तारीफ में कहा 'उन जैसे ऑलराउंडर हमेशा टीम के लिए होते हैं…
कप्तान केएल राहुल ने मंगलवार को कहा कि वेंकटेश अय्यर जैसे ऑलराउंडर हमेशा टीम के लिए अहम होते हैं, जिससे टीम को बहुत जरूरी संतुलन मिलता है। वेंकटेश ने आईपीएल 2021 के यूएई में अपनी ...
-
IND vs SA: कप्तान केएल राहुल संभालेंगे साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में ओपनिंग की जिम्मेदारी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा की जगह कप्तानी करने वाले केएल राहुल ने मंगलवार को पुष्टि की है कि वह रोहित की अनुपस्थिति में बुधवार से यहां शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे ...
-
टेस्ट क्रिकेट में कप्तान बनना मेरे लिए सम्मान की बात होगी: जसप्रीत बुमराह
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सोमवार को कहा कि अगर उन्हें टेस्ट में कप्तान बनने का मौका मिलता है, तो उनके लिए सम्मान की बात होगी। उन्होंने आगे कहा कि चाहे उनको यह सम्मान ...
-
विराट कोहली से कप्तानी जाना आश्चर्य नहीं, अब होगा प्रदर्शन में सुधार : सलमान बट्ट
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने गुरुवार को कहा है कि वनडे की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपने के बाद विराट कोहली के प्रदर्शन में सुधार होगा। बीसीसीआई ने बुधवार को रोहित शर्मा को ...
-
संजय मांजरेकर ने चुनी इस दशक की बेस्ट टेस्ट XI, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान
भारतीय के मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने इस दशक की अपनी पसंदीदा टेस्ट प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। उन्होंने इस टीम में बतौर ओपनर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज एलेस्टर कुक ...
-
AUS vs IND: अजिंक्य रहाणे ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, 1 शतक से हासिल की 4 बड़ी उपलब्धियां
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न के मैदान पर चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 82 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म ...
-
AUS vs IND: सचिन और गांगुली की लिस्ट में शामिल हुए अजिंक्य रहाणे, ऑस्ट्रेलिया में ये कारनामा करने…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न के मैदान पर खेले जा रहे हैं बॉक्सिंग टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम को 82 रनों की बढ़त मिल गई है। टीम ...