Rr vs gt news
रणजी ट्रॉफी: सौराष्ट्र सेमीफाइनल में पहुंचा, बल्लेबाजों के दम पर मैच हुआ ड्रा
24 फरवरी। सौराष्ट्र क्रिकेट टीम ने यहां सीएसआर शर्मा कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को आंध्र से ड्रॉ खेलने के बावजूद सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 419 रन बनाए थे और उसने आंध्र को उसकी पहली पारी में 136 रन पर ढेर करके 283 रनों की बढ़त बना ली थी। इसके बाद सौराष्ट्र ने अपनी दूसरी पारी में 426 रन का स्कोर बनाया और फिर आंध्र के सामने जीत के लिए 710 रन का विशाल लक्ष्य रखा दिया।
आंध्र ने इस लक्ष्य के जवाब में 35 ओवर में चार विकेट पर 149 रन बना लिए थे और उसे अभी भी जीत के लिए 561 रन और बनाने थे, लेकिन तभी मैच ड्रॉ हो गया। मैच ड्रॉ होने के बाद सौराष्ट्र की टीम पहली पारी में बढ़त लेने के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच गई।
आंध्र के लिए उसकी दूसरी पारी में कप्तान श्रीकर भरत ने नाबाद 55, करण शिंदे ने नाबाद 27, सीआर गणेश्वर ने 29, प्रशांत कुमार ने 18 और ज्योति साई कृष्णा ने 16 रन बनाए। सौराष्ट्र के लिए धर्मेद्रसिंह जडेजा और प्रेरक माकंड ने दो-दो विकेट लिए।
Related Cricket News on Rr vs gt news
-
ढाका टेस्ट में कप्तान क्रैग के शतक से संभला जिम्बाब्वे, पहले दिन 228/6 !
22 फरवरी। कप्तान क्रैग इर्विन (107) के शतक के सहारे जिम्बाब्वे ने यहां शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने ...
-
VIDEO अंडर 19 वर्ल्ड कप में दिखा 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ियों ने ऐसा कर जीता…
30 जनवरी। अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दूसरे क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज अंडर 19 टीम को न्यूजीलैंड अंडर 19 टीम ने 2 विकेट से हरा दिया। इस मैच में जहां न्यूजीलैंड ने मैच जीता तो ...
-
फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच में पहले ही ओवर में हैट्रिक विकेट लेकर इस गेंदबाज ने रचा इतिहास, बना…
28 जनवरी। मध्यप्रदेश के गेंदबाज रवि यादव ने फर्स्ट क्लास डेब्यू के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर कमाल कर दिया। रवि यादव 80 साल के बाद दुनिया के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने ...
-
पहले टी-20 में जीत के बाद कोहली ने कहा, यह मैच कमाल का था, मजा आ गया !
24 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर शुक्रवार को ईडन पार्क मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने पहले ...
-
लगातार 21 मेडेन ओवर डालने वाले 'बापू' के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर
18 जनवरी। एक टेस्ट मैच में लगातार 21 मेडेन ओवर डालने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले पूर्व भारतीय टेस्ट आलराउंडर रमेशचंद्र गंगाराम 'बापू' नाडकर्णी के निधन पर क्रिकेट जगत ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी ...
-
राशिद खान ने किया कमाल, बिग बैश लीग में ली हैट्रिक, ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी से मचाई खलबली
8 जनवरी। बिग बैश लीग में राशिद खान ने कमाल कर दिया है। एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते हुए राशिद खान ने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ मैच के दौरान अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया और हैट्रिक ...
-
रणजी ट्रॉफी 2020 : मैदान में अचानक आये सांप, फिर इन जांबाजों ने दरियादिली दिखाकर पकड़ा !
6 जनवरी मुंबई,| मेजबान मुंबई और कर्नाटक के बीच यहां बांद्रा कुरला कॉम्पलेक्स में खेले गए रणजी ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन मैदान पर सांप मिलने के कारण खेल को कुछ समय के लिए रोक देना ...
-
क्या 2020 में भी दर्शकों को 'लुभाने' में सफल होगा टेस्ट क्रिकेट?
नई दिल्ली, 2 जनवरी| केपटाउन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका तथा सिडनी में आस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैचों के साथ 2020 में टेस्ट क्रिकेट का आगाज होने जा रहा है। हर ...
-
आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वेस्टइंडीज टीम को झटका, यह दिग्गज बाहर !
सेंट जोन्स (एंटीगा), 2 जनवरी | वेस्टइंडीज ने आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए जेसन होल्डर को आराम दिया है। आईसीसी की वेबसाइट ने ...
-
U 19 वर्ल्ड कप जीताने वाले खिलाड़ी को 1 साल के लिए किया गया बैन, नीतीश राणा -…
नई दिल्ली, 2 जनवरी | दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के लोकपाल न्यायाधीश (सेवानिवृत) बद्र दुरेज अहमद ने जूनियर स्तर पर उम्र संबंधी गड़बड़ी करने के मामले में मनजोत कालरा को एक साल के ...
-
साल 2019 में बने ये रिकॉर्ड जो रहे बेहद ही अनोखे और दिलचस्प !
साल 2019 बेहद ही शानदार रहा। क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड्स बने जो बेहद ही दिलचस्प रहे तो वहीं कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे भी रहे जो बेहद ही अनोखे रहे। इन रिकॉर्ड्स ने एक बार ...
-
ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज मार्क वॉ ने कहा, इस खिलाड़ी के कारण बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच नहीं जीत सकती…
27 दिसंबर। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क वॉ का मानना है कि स्पिनर मिशेल सैंटनर के खराब प्रदर्शन के कारण न्यूजीलैंड टीम को यहां मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट गंवाना पड़ सकता है। ...
-
दृष्टिहीन महिला क्रिकेट: कर्नाटक को हराकर ओडिशा ने जीता खिताब !
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर | ओडिशा ने गुरुवार को यहां सिरी फोर्ट के डीडीए स्पोर्ट्स काम्पलेक्स मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में कर्नाटक को 87 रनों से हराकर पहला समर्थनम ²ष्टिहीन महिला राष्ट्रीय टी-20 ...
-
धमाकेदार पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने कहा, एक प्रारूप का विशेषज्ञ नहीं बनना चाहता!
हैदराबाद, 7 दिसम्बर | राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 94 रन बनाए। उनकी इस पारी के दो ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51