Sai sudharsan: Cricket News & Match Updates
IPL 2024: यश ठाकुर के पंजे की दम पर लखनऊ ने गुजरात को 33 रन से दी मात
आईपीएल 2024 के 21वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने यश ठाकुर (Yash Thakur) के 5 विकेट की मदद से गुजरात टाइटंस को 33 रन से हरा दिया। यश मार्क वुड के बाद लखनऊ के बाद दूसरे गेंदबाज है जिन्होंने 5 विकेट चटकाए है। लखनऊ ने आईपीएल में पहली बार गुजरात पर जीत हासिल की है। लखनऊ ने अभी तक 13 मैचों में 160+ का स्कोर बनाया है और उसे डिफेंड करते हुए सभी में जीत हासिल की है।
एक समय गुजरात का स्कोर 5.5 ओवरों में बिना विकेट खोये 56 रन था। अंत में पूरी टीम 74 रन के अंदर 18.5 ओवर में पूरी टीम सिमट गयी। ये आईपीएल के इतिहास में दूसरी बार है जब गुजरात ऑलआउट हुई है। ये गुजरात की लगातार दूसरी हार है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक खेले 4 मैचों में से 2 जीते है और 2 हारे है। वहीं लखनऊ ने जीत की हैट्रिक लगा दी। उन्हें इस सीजन में अभी तक सिर्फ एक हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में मार्कस स्टोइनिस की जगह मणिमारन सिद्धार्थ को खिलाया। गुजरात ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में केन विलियमसन को खिलाया। Read More...