Sanju samson: Cricket News & Match Updates
गांगुली ने भारत के लिए चुनी अपनी 15 सदस्यीय वनडे वर्ल्ड कप टीम, तिलक, संजू और चहल को किया बाहर
भारत के पूर्व कप्तान और अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने भारत के लिए अपनी 15 सदस्यीय वनडे वर्ल्ड कप टीम चुनी है। उन्होंने युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा और संजू सैमसन को बाहर का रास्ता दिखा दिया। आपको बता इस साल वर्ल्ड कप भारत में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी और फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा।
पूर्व कप्तान गांगुली ने विशेषज्ञ बल्लेबाजों के रूप में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, रन मशीन विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने ईशान और केएल राहुल को अपनी टीम में जोड़ा है। हालांकि उन्होंने सैमसन को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जबकि उन्होंने टीम में संतुलन बनाए रखने के लिए स्पिन ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जड़ेजा और अक्षर पटेल को चुना और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर को चुना। Read More...