भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। सोशल मीडिया पर कई बार संजू सैमसन के ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जिसके दम पर उन्होंने फैंस का दिल जीता है। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, संजू सैमसन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने एक विकलांग फैन को राजस्थान रॉयल्स की कैप गिफ्ट करते नजर आए हैं।
यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने अपने एक्स अकाउंट से साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणजी मैच (केरल और उत्तप्रदेश) के दौरान जब दिन का खेल खत्म हो जाता है तब संजू अपने फैंस के साथ फोटों क्लिक करवाते हैं। यहां उन्हें अपना एक ऐसा फैन मिलता है जो विकलांग है और यही पर संजू अपनी कैप उन्हें दे देते हैं।
Heart is full. pic.twitter.com/DqWnb6Bm7U
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) January 10, 2024
संजू सैमसन का अपने फैंस के लिए प्यार देखकर अब सोशल मीडिया यूजर्स का दिल पिघल रहा है। सभी फैन उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। यही वजह है इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि संजू सैमसन को इंडियन टी20 टीम में जगह मिली है।