Advertisement
Advertisement

Shai hope

IPL 2024: राहुल ने होप का पकड़ा अद्भुत कैच, मालिक संजीव गोयनका खड़े होकर बजाने लगे ताली, देखें Video
Image Source: Google

IPL 2024: राहुल ने होप का पकड़ा अद्भुत कैच, मालिक संजीव गोयनका खड़े होकर बजाने लगे ताली, देखें Video

By Nitesh Pratap May 14, 2024 • 21:48 PM View: 2505

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 64वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार फील्डिंग का नजारा पेश करते हुए शाई होप (Shai Hope) एक बेहतरीन कैच लपका। उनके इस कैच की तारीफ लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) ने भी की। आपको बता दे कि राहुल दिल्ली के खिलाफ कीपिंग नहीं कर रहे है। उनकी जगह क्विंटन डी कॉक ने कीपिंग कर रहे है। 

पारी का 9वां ओवर करने आये रवि बिश्नोई ने होप को तीसरी गेंद फ्लैट और आउटसाइड ऑफ पर डाली। होप ने जगह बनाते हुए कवर पर बहुत तेज शॉट मारा। कवर परे खड़े राहुल कैच लपकने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गयी और हवा में गयी। इतनी देर में लखनऊ के कप्तान ने दौड़ते हुए डाइव लगाते हुए बेहतरीन कैच लपक लिया। शाई 27 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 38 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। 

Related Cricket News on Shai hope