आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 64वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार फील्डिंग का नजारा पेश करते हुए शाई होप (Shai Hope) एक बेहतरीन कैच लपका। उनके इस कैच की तारीफ लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) ने भी की। आपको बता दे कि राहुल दिल्ली के खिलाफ कीपिंग नहीं कर रहे है। उनकी जगह क्विंटन डी कॉक ने कीपिंग कर रहे है।
पारी का 9वां ओवर करने आये रवि बिश्नोई ने होप को तीसरी गेंद फ्लैट और आउटसाइड ऑफ पर डाली। होप ने जगह बनाते हुए कवर पर बहुत तेज शॉट मारा। कवर परे खड़े राहुल कैच लपकने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गयी और हवा में गयी। इतनी देर में लखनऊ के कप्तान ने दौड़ते हुए डाइव लगाते हुए बेहतरीन कैच लपक लिया। शाई 27 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 38 रन की पारी खेलकर आउट हो गए।
Appreciation all around as KL keeps his calm to take it on the second attempt #DCvLSG #TATAIPL #IPLonJioCinema pic.twitter.com/QTWDDmHM0n
— JioCinema (@JioCinema) May 14, 2024
इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक पोरेल (33 गेंद में 58) और ट्रिस्टन स्टब्स ( 25 गेंद में 57) के अर्धशतकों की मदद से 4 विकेट खोकर 208 रन का स्कोर बनाया।