Shubman gill neck pain: Cricket News & Match Updates
कोलकाता टेस्ट से आई टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, कैप्टन गिल इस वजह से हुए रिटायर्ड हर्ट
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय क्रिकेट टीम को एक तगड़ा झटका लग गया। टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल जब वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए तो उनसे फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन सिर्फ तीन गेंद खेलने के बाद ही उन्हें पवेलियन वापस जाना पड़ा।
अगर आप ये सोच रहे हैं कि वो आउट होकर पवेलियन गए तो आप गलत सोच रहे हैं। दरअसल, हुआ ये कि अफ्रीकी गेंदबाज़ साइमन हार्मर 35वें ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे और इसी ओवर में उन्होंने सुंदर को आउट करके अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए औऱ उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपनी पारी का शानदार आगाज़ भी किया लेकिन ये चौका लगाने के बाद उनकी गर्दन में काफी दर्द उठा जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा। Read More...