Advertisement
Advertisement
Advertisement

Sl sv nz 1st test

Cricket Image for यासिर अली ने टेके घुटने, उमेश यादव ने बुलेट गेंद से हवा में नचाई स्टंप; देखें VIDE
Umesh Yadav
Advertisement

यासिर अली ने टेके घुटने, उमेश यादव ने बुलेट गेंद से हवा में नचाई स्टंप; देखें VIDEO

By Nishant Rawat December 15, 2022 • 19:19 PM View: 895

गन गेंदबाज़ उमेश यादव (Umesh Yadav) ने भारत बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में अपनी प्रतिभा का प्रमाण दिया है। अपने दूसरे ही ओवर में उमेश ने बांग्लादेश के दाएं हाथ के बल्लेबाज़ यासिर अली (Yasir Ali) को रफ्तार से चकमा देते हुए बोल्ड करके आउट किया। यासिर पूरी तरह हैरान नज़र आए और बोल्ड होते ही अपने घुटने पर दिखे। इससे पहले उमेश ने बल्ले के साथ भी कुछ बड़े शॉट लगाए थे।

भारतीय टीम ने अपनी पहली इनिंग में कुल 404 रन बनाए थे और अब यहां से गेम अपने कब्जे में करने की जिम्मेदारी गेंदबाज़ों के ऊपर थी। ऐसे में ब्लू आर्मी के फास्ट बॉलर्स ने भी निराश नहीं किया। टीम को पहली सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलवाई, वहीं इसके बाद रफ्तार के सौदागर उमेश यादव ने अपने बुलेट गेंद के दम पर यासिर अली को बोल्ड किया और स्टंप हवा में नाचती नज़र आई। यह पूरी घटना चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर घटी जिसे देखकर मानो स्टेडियम में एक नई जान से पैदा हुई।

Advertisement

Related Cricket News on Sl sv nz 1st test