Advertisement
Advertisement

Sl vs ban

क्या अब बॉलिंग भी करेंगे Hitman? रोहित शर्मा को गेंदबाज़ी करता देख फैंस गए पगला; देखें VIDEO
Rohit Sharma

क्या अब बॉलिंग भी करेंगे Hitman? रोहित शर्मा को गेंदबाज़ी करता देख फैंस गए पगला; देखें VIDEO

By Nishant Rawat October 19, 2023 • 11:19 AM View: 747

Rohit Sharma Bowling: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में भारत का अगला मुकाबला पुणे में बांग्लादेश (IND vs BAN) के खिलाफ 19 अक्टूबर (गुरुवार) को होने वाला है। इस मुकाबले से पहले भारतीय खेमे से एक खास वीडियो सामने आया है। दरअसल, यह वीडियो किसी और का नहीं बल्कि कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का है। हिटमैन का यह वीडियो इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसमें रोहित गेंदबाज़ी करते नजर आए हैं।

जी हां, बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा गेंदबाजी करते दिखे हैं। आपको बता दें कि रोहित अपने करियर के शुरुआती दिनों में ऑफ स्पिन गेंदबाज़ी किया करते थे, लेकिन उन्हें फिंगर इंजरी हुई जिसके बाद उन्होंने गेंदबाज़ी करना छोड़ दिया। हालांकि वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने से पहले रोहित ने इशारों ही इशारों में यह कहा था कि वह और विराट गेंदबाजी कर सकते थे और अब रोहित बॉलिंग प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।

Related Cricket News on Sl vs ban