Sydney test
Ashes 2021-22 : मैच रेफरी डेविड बून हुए कोविड पॉजिटिव, चौथे टेस्ट से हुए बाहर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मैच रेफरी डेविड बून कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। वह अगले सप्ताह सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट से बाहर रहेंगे। वह कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार दस दिनों के लिए क्वारंटीन हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को घोषणा की, 'एशेज सीरीज के लिए आईसीसी मैच के रेफरी डेविड बून पीसीआर टेस्ट के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।'
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने ब्यान में कहा, 'पांच जनवरी से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के लिए आईसीसी रेफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल के सदस्य स्टीव बर्नार्ड मैच रेफरी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।'
बून ने पूरी तरह से कोविड का टीका लगवाया हुआ था, जिसमें बूस्टर डोज भी शामिल है। वे कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार दस दिन के लिए क्वारंटीन रहेंगे।
सीए ने बयान में कहा, 'हालांकि, डेविड बून 14 जनवरी से होबार्ट में शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट के लिए मैच में वापसी कर सकते हैं।'
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि दोनों टीमों के खिलाड़ी, उनके परिवार, सहयोगी स्टाफ और मैच अधिकारियों का 27 दिसंबर से लगातार कोविड का टेस्ट किया जा रहा है। इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड भी चौथे टेस्ट में नहीं खेलेंगे।
Related Cricket News on Sydney test
-
ஆஷஸ் தொடர்: போட்டி நடுவருக்கு கரோனா உறுதி!
ஆஷஸ் தொடரில் போட்டி நடுவராகப் பணியாற்றும் முன்னாள் ஆஸ்திரேலிய வீரர் டேவிட் பூன் கரோனாவால் பாதிக்கப்பட்டுள்ளார். ...
-
'अपना मुंह बंद रखो और काम करो', ब्रिसबेन टेस्ट से पहले टिम पेन को मिली पूर्व कप्तान से…
भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच अगर कोई खिलाड़ी भूलना चाहेगा तो वो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन होंगे। सिडनी में पेन अपनी ही टीम के लिए मुश्किलें खड़ी करते हुए नजर आए। चाहे वो लगातार ...
-
'Will Back With A Bang', Ravindra Jadeja Shared A Post From Hospital
Left-handed India all-rounder Ravindra Jadeja on Tuesday informed that he has undergone surgery after suffering a blow on his thumb during the third Test against Australia played at the Sydney Cricket ...
-
AUS vs IND: नस्लवादी फैंस के बर्ताव ने वॉर्नर को किया शर्मिंदा, सिराज सहित पूरी टीम से मांगी…
ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को इस बात का अफसोस है कि सिडनी में भारत के मोहम्मद सिराज और कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं हुआ और उन्होंने इसके लिए माफी ...
-
AUS vs IND: अपनी गलती पर शर्मसार हुए टिम पेन, कहा- मेरी वजह से पूरी टीम को झुकना…
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने सिडनी टेस्ट के अंतिम दिन के अपने व्यवहार के लिए माफी मांग ली है। पेन ने अंतिम दिन मैच बचाने में जुटे भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन पर पुरजोर ...
-
पंत खुद को ना समझे अगला धोनी, सिडनी टेस्ट में लाजवाब बल्लेबाजी के बाद मिली विकेटकीपर को राय
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में सोमवार को भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत द्वारा खेले गए 97 रनों की आक्रामक पारी ने भारत के ...
-
AUS vs IND: पंत, विहारी और अश्विन के सामने कंगारुओं ने टेके घुटने, सिडनी टेस्ट हुआ ड्रॉ
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन सोमवार को जब ऑस्ट्रेलियाई टीम मैदान पर उतरी थी तो भारत के खिलाफ उसकी जीत उसके करीब दिख रही थी। लेकिन मेहमान ...
-
'बोलने दे, तकलीफ हुआ है बेचारे को', सोशल मीडिया पर टिम पेन कुछ यूं बने फैंस का शिकार
भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने धैर्य और संयम का लाजवाब परिचय देते हुए सिडनी टेस्ट को ड्रॉ करवा दिया है। हालांकि, इस टेस्ट के आखिरी दिन के ढेर सारा एक्शन देखने को मिला जहां ऑस्ट्रेलिया ...
-
'भारत आओ, वो तुम्हारी आखिरी सीरीज होगी' अश्विन ने दिया टिम पेन की स्लैजिंग का करारा जवाब
भारतीय टीम ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते सिडनी टेस्ट को ड्रॉ कर दिया है। हालांकि, इस टेस्ट के आखिरी दिन के आखिरी सेशन में जबरदस्त नोक-झोंक भी देखने को मिली जहां ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ...
-
WATCH : पिच से छेड़खानी करते हुए पकड़े गए स्टीव स्मिथ, सोशल मीडिया पर फैंस ने कर दिया…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट बहुत ही रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। ऋषभ पंत की आतिशी पारी की बदौलत टीम इंडिया इस टेस्ट के आखिरी दिन अब ड्रॉ नहीं बल्कि मैच जीतने ...
-
AUS vs IND : अगर जरूरत पड़ी तो इंजेक्शन लेकर खेलेंगे रविंद्र जडेजा, सिडनी में बन सकते हैं…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में जारी तीसरे टेस्ट मैच मेजबान टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है लेकिन भारतीय टीम के ओपनर्स ने शानदार शुरूआत देकर इस टेस्ट को रोमांचक स्थिति में ...
-
'ਅੱਜ ਉਦਾਸ ਕਰ ਗਈ ਇਕ ਤਸਵੀਰ ਮੁਸਕਰਾਉਂਦੀ ਹੋਈ', ਸਾਬਕਾ ਭਾਰਤੀ ਖਿਡਾਰੀ ਨੇ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਬੁਮਰਾਹ ਦੀ ਮਾੜੀ ਕਿਸਮਤ 'ਤੇ…
ਮੌਜੂਦਾ ਆਸਟਰੇਲੀਆ ਦੌਰੇ 'ਤੇ ਭਾਰਤੀ ਤੇਜ਼ ਗੇਂਦਬਾਜ਼ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਬੁਮਰਾਹ ਇਕੱਲੇ ਹੀ ਗੇਂਦਬਾਜ਼ੀ ਦਾ ਭਾਰ ਚੁੱਕਦੇ ਹੋਏ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ ਪਰ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਫੀਲਡਰਾਂ ਦਾ ਸਾਥ ਮਿਲਦਾ ਦਿਖਾਈ ਨਹੀਂ ਦੇ ਰਿਹਾ। ਬੁਮਰਾਹ ਕੰਗਾਰੂ ਬੱਲੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰ... ...
-
हरभजन सिंह को याद आया 'मंकी गेट' विवाद, सिराज के साथ हुई घटना के बाद बयां किया अपने…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में जो कुछ भी मोहम्मद सिराज के साथ हुआ उसे लेकर हर कोई ऑस्ट्रेलियाई फैंस की आलोचना कर रहा है। ...
-
AUS vs IND: रोहित-गिल ने मैच को बनाया रोमांचक, आखिरी दिन किसी भी पाले में जा सकती है…
भारत ने यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया द्वारा रखे गए 407 रनों के लक्ष्य के जवाब में चौथे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक दो ...