Up t20
टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की बल्लेबाजी को सचिन तेंदुलकर ने सराहा
मुंबई, 4 नवंबर - आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में बुधवार को भारत की बल्लेबाजी की बदौलत अफगानिस्तान को 66 रनों से मात दी। इसे लेकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भारत की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और केएल राहुल की बल्लेबाजी की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि दोनों ने जिस तरह से शुरुआत दी, उससे मैं काफी प्रभावित हूं। तीसरे मैच में भारत के बल्लेबाज, रोहित शर्मा (47 गेंदों में 74 रन), केएल राहुल (48 गेंदों में 69 रन), हार्दिक पांड्या (13 गेंदों पर नाबाद 35) और ऋषभ पंत (13 गेंदों पर नाबाद 27) रन बनाए थे। इस वजह से टीम ने 20 ओवरों में 210/2 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस पहाड़ जैसे लक्ष्य पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 20 ओवरों में 144/7 रन ही बना सकी।
उन्होंने कहा, "भारतीयों बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान को बेहतरीन तरीके से खेला, जिससे राशिद को अपने चार ओवरों में 35-36 रन देने पड़े।
रोहित और राहुल की शानदार बल्लेबाजी की वजह से भारत ने एक अहम मैच में जीत हासिल की। तेंदुलकर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, भारतीय टीम को इस मैच को जीतने की सख्त जरूरत थी। उन्होंने कहा कि आखिरी 3.3 ओवरों में ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के बीच साझेदारी ने टीम का स्कोर पहाड़ जैसा बना दिया।"
तेंदुलकर ने कहा, "बुधवार को मोहम्मद नबी के खिलाफ रोहित शर्मा ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे मैं ज्यादा प्रभावित हूं। क्योंकि नबी आमतौर पर एक आउट स्विंगर के रूप में गेंद फेंकने में माहिर है और रोहित उनके सामने कभी ऐसा नहीं खेले थे।"
उन्होंने कहा, "आज मुझे रोहित के बारे में जो सबसे अच्छी बात लगी, वह यह है कि जिस तरह से उन्होंने ऑफ स्पिनर नबी को अंदर-बाहर (शॉट) खेला। उनके अनुभव ने उनकी इस स्थिति में मदद की। उन्होंने राहुल के साथ मिलकर कुछ अच्छे शॉर्ट खेले। इस समय वह खेल रहे थे, वे बहुत शांत लग रहे थे।"
उन्होंने रन चुराने के लिए भारतीय सलामी बल्लेबाजों की भी सराहना की। क्योंकि वे ज्यादातर मौके पर ऐसा करते नहीं दिखाई देते। तेंदुलकर ने कहा, "सलामी जोड़ी के रूप में सिंगर डबल रन लेना वास्तव में प्रभावशाली था। आमतौर पर पावरप्ले के दौरान बाउंड्री लगाने के बारे में सोचने पर सिंगल और डबल्स से चूक जाते हैं। लेकिन आज ऐसा देखने को नहीं मिला।"
तेंदुलकर को लगा था कि शुरुआत के ओवरों में अफगानिस्तान दोनों छोर से स्पिन गेंदबाजों को लगाकर भारत के एक-दो विकेट जल्द गिरा देगी। क्योंकि पिच पर स्पिनरों और सीमरों को मदद मिलने की उम्मीद थी।
क्रिकेट के भगवान ने कहा, "अफगानिस्तान ने शुरू से ही गलत फैसले लिए क्योंकि उन्होंने ज्यादातर मैचों में स्पिनरों के साथ शुरुआत की थी। पिच पर घास होने के कारण आप आमतौर पर स्पिनर्स से शुरुआत कर सकते हो। वहीं, मैं कह सकता हूं कि इस स्थिति में आपके तेज गेंदबाज को भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था। "
Related Cricket News on Up t20
-
टी20 विश्व कप 2021: भारत को अफगानिस्तान को हराने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना…
दुबई, 4 नवंबर - अफगानिस्तान के खिलाफ मिली बड़ी जीत ने भारत की आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें फिर से जगा दी हैं। हालांकि, यह न केवल उनके मैचों के ...
-
राहुल द्रविड़ ने कोच बनते ही शुरू किया काम, कोहली के बाद इन 2 खिलाड़ियों को बनाना चाहते…
4 नवंबर को बीसीसीआई ने इस बात की आधिकारिक घोषणा कर दी की टी-20 वर्ल्ड कप के बाद रवि शास्त्री की जगह राहुल द्रविड़ टीम की कोचिंग का बागडोर संभालेंगे। द्रविड़ का कार्यकाल न्यूजीलैंड के ...
-
क्या भारत-अफगानिस्तान मुकाबला था फिक्स? वसीम अकरम और वकार यूनुस ने दिया बयान
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 33वें मुकाबले में भारत का सामना अफगानिस्तान से हुआ जहां भारतीय टीम ने 66 रनों से बाजी मारी। हालांकि इस मैच के दौरान कई लोगों इस बात को ये हवा ...
-
टी-20 वर्ल्ड कप 2021 - विराट कोहली ने की रविचंद्रन अश्विन की जमकर तारीफ
अबू धाबी, 4 नवंबर - भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को रविचंद्रन अश्विन की तारीफ करते हुए कहा कि अनुभवी स्पिनर की वापसी 'जीत में एक बड़ी सकारात्मक' है। मेन-इन-ब्लू ने यहां शेख जायद क्रिकेट ...
-
T20 WC: 'जब भारतीय टीम खराब हालत में थी तब विराट कोहली ने कुछ नहीं किया'
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हाथों मिली लगातार 2 हार के बाद विराट कोहली लगातार सवालों के घेरे में है। कई खिलाड़ियों ने उनके टीम सेलेक्शन से लेकर कप्तानी करने के ...
-
राहुल द्रविड़ बने टीम इंडिया के नए हेड कोच, इस सीरीज से संभालेंगे कार्यभार
भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। इस बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को जानकारी दी। द्रविड़ 17 नवंबर से न्यूजीलैंड ...
-
T20 World Cup 2021: टीम इंडिया की पहली जीत, अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया
मोहम्मद शमी (3/32) की शानदार गेंदबाजी के दम पर आईसीसी वर्ल्ड के सुपर 12 में बुधवार को यहां शेख जायद स्टेडियम में खेले गए अहम मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से करारी ...
-
VIDEO : खत्म हुआ 1577 दिनों का वनवास, अश्विन ने दिखाया, अभी भी बाकी है उनमें आग
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 33वें मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराकर पहली जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को ...
-
VIDEO : भारी भरकम शहज़ाद से जा भिड़े पांड्या, टक्कर के बाद शहज़ाद ने दिखाया गुस्सा
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के अहम मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में अपना खाता खोल लिया है। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से भी सरेंडर ...
-
T20 World Cup 2021: रोहित-राहुल के तूफानी पारियों से भारत ने अफगानिस्तान को दिया 211 रनों का लक्ष्य
रोहित शर्मा (74) और केएल राहुल (69) के शानदा अर्धशतकों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने आबू धाबी में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के मुकाबले में अफगानिस्तान को जीत के ...
-
VIDEO : ना हिंदी और ना ही इंग्लिश, ईश सोढी ने पंजाबी में की कमेंट्री
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 32वें मैच में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 16 रनों से मात देकर 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिए हैं। कीवी टीम की इस जीत में भी लेग स्पिनर ईश सोढी ने अहम भूमिका ...
-
टाइमल मिल्स T20 World Cup 2021 से बाहर हुए, इस खिलाड़ी को मिली इंग्लैंड क्रिकेट टीम में जगह
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स ((Tymal Mills) चोट के कारण आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह रीस टॉप्ले (Reece Topley) को टीम में शामिल किया गया है। टॉप्ले ...
-
T20 World Cup 2021: करीबी मैच में जीती न्यूजीलैंड,गुप्टिल के दम पर स्कॉटलैंड को 16 रनों से हराया
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में बुधवार को सुपर 12 में यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 16 रनों से मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ...
-
VIDEO: 'शॉट को फ्रेम करके रख लो', बल्लेबाज ने मारा चौका पर दिवाने हुए ट्रेंट बोल्ट
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 32वें मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना स्कॉटलैंड से हो रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी और उन्होंने किवी बल्लेबाजों की मुश्किलें ...