Vijay hazare
Vijay Hazare Trophy: गुजरात के हाथों गोवा को मिली 8 विकेट से हार, कप्तान प्रियांक पांचाल और भार्गव मेराई ने जमाए अर्धशतक
कप्तान प्रियांक पांचाल (नाबाद 57) और भार्गव मेराई (57) के अर्धशतकों की मदद से गुजरात ने सोमवार को लाला भाई कांट्रैक्टर स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी में एलीट ग्रुप ए के मुकाबले में गोवा को आठ विकेट से हरा दिया।
गोवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दर्शन मिसाल के 64 गेंदों पर चार चौकों के सहारे 44 रन की पारी की मदद से 45.4 ओवर में 159 रन का स्कोर खड़ा किया। गुजरात ने पांचाल के 77 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 57 तथा भार्गव के 55 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 57 रन की मदद से 27.4 ओवर में दो विकेट पर 162 रन बनाकर मैच जीत लिया। Goa vs Gujarat Scorecard
Related Cricket News on Vijay hazare
-
'इसे कहते हैं करारा जवाब', श्रीसंत ने उड़ाए उत्तर प्रदेश के होश, 15 साल बाद दोबारा किया ये…
आईपीएल 2021 की नीलामी के दौरान कई खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला हुआ लेकिन एक खिलाड़ी जिसके नीलामी में शामिल नहीं होने से सभी को निराशा हुई वो केरल के तेज गेंदबाज़ श्रीसंत थे। ...
-
'ये इंडिया का जो बर्न्स है', धमाकेदार शतक के बाद भी पृथ्वी को जमकर किया जा रहा है…
Vijay Hazare Tournament 2021: अपने खराब फॉर्म के कारण टेस्ट टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरूआत की है। ...
-
Vijay Hazare Trophy 2021: पृथ्वी शॉ के शतक से मुंबई की धमाकेदार जीत, सूर्यकुमार यादव ने खेली तूफानी…
सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (105) के शतक और सूर्यकुमार यादव (50) के अर्धशतक की बदौलत मुंबई ने दिल्ली को विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-डी मुकाबले में रविवार को सात विकेट से हरा दिया। दिल्ली ...
-
'जमकर तबाही मचा रहा है तेवतिया का बल्ला', भारतीय टीम में सेलेक्शन होने के बाद खेली 39 गेंदों…
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए हरियाणा के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। तेवतिया को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं इसके लिए थोड़ा ...
-
Vijay Hazare Trophy: झारखंड ने मध्य प्रदेश को 324 रनों से हराकर रचा इतिहास, भारतीय क्रिकेट में पहली…
कप्तान ईशान किशन (173) के तूफानी शतक औऱ वरुण एरॉन (6/37) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर झारखंड ने होल्कर स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में मध्य प्रदेश को 324 रनों ...
-
'RCB में एडमिशन ले लो', किशन की 173 रनों की आतिशी पारी के बाद आ रहे हैं मज़ेदार…
झारखंड और मध्य प्रदेश के बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2021 के मुकाबले में ईशान किशन ने तूफानी पारी खेलकर एकदम से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ...
-
विजय हजारे ट्रॉफी में आया ईशान किशन का तूफान, 94 गेंदों में खेली 173 रनों की आतिशी पारी
झरखंड और मध्य प्रदेश के बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2021 के मुकाबले में ईशान किशन ने तूफानी पारी खेलकर एकदम से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बाएं हाथ के इस आतिशी बल्लेबाज ने मध्य ...
-
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, भुवनेश्वर कुमार कर सकते हैं टीम…
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। टीम के तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने अपनी मैच फिटनेस हासिल कर ली है। ...
-
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए शिखर धवन की जगह प्रदीप सांगवान को मिली 'दिल्ली की कमान', जानें क्या…
प्रदीप सांगवान इस महीने शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी करेंगे, जबकि हिम्मत सिंह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने शुक्रवार को विजय ...
-
आंध्र प्रदेश की कमान संभालेंगे हनुमा विहारी, विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम घोषित
भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी इस महीने होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश की कप्तानी करेंगे जबकि रिकी भुई टीम के उपकप्तान होंगे। आंध्र क्रिकेट संघ (एसीए) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। पिछले ...
-
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए सौराष्ट्र ने की टीम की घोषणा, जयदेव उनादकट संभालेंगे टीम की कमान
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को सौराष्ट्र ने टीम का कप्तान नियुक्त किया है और वह इस महीने होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी में टीम की कमान संभालेंगे। विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन ...
-
तमिलनाडु ने टी नटराजन को टीम से किया रिलीज, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए BCCI की रिक्वेस्ट…
तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) ने तेज गेंदबाज टी नटराजन (T Natarajan) को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीम से रिलीज कर दिया है। भारत और इंग्लैंज के बीच फिलहाल चार टेस्ट मैच की ...
-
विजय हजारे ट्रॉफी के आयोजन को लेकर दिल्ली के हाथ लगी निराशा, इन 6 शहरों में खेले जाएंगे…
भारत के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन 20 फरवरी से 14 मार्च तक देश के छह शहरों में आयोजित किया जाएगा। लेकिन एक बार फिर मेजबानी से दिल्ली को बाहर रखा गया ...
-
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई ने की टीम घोषणा, अर्जुन तेंदुलकर बाहर; ये खिलाड़ी बना कप्तान
आगामी 20 फरवरी से भारत के घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रोफी की शुरूआत होगी। इसका फाइनल मुकाबला 14 मार्च को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने घोषणा की है कि 38 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ...