Virat kohli: Cricket News & Match Updates
अनुष्का के साथ वीडियो कॉल पर थे विराट कोहली, बस के बाहर फैंस को दिखाया VIDEO
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 8 विकेट से जीत के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से टीम बस के अंदर बात करते हुए देखा गया। ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर क्राउड विराट कोहली और अन्य भारतीय खिलाड़ियों को बस में देखकर बेकाबू हो गई, जिसके बाद विराट कोहली ने बस से ही फैंस की ओर अपना मोबाइल घुमाया और रिएक्शन दिया।
विराट कोहली अपने फोन की स्क्रीन बस के बाहर क्राउड को दिखाते हैं। कॉल पर अनुष्का शर्मा को देखा जा सकता है। फैंस विराट के इस गेस्चर से बेहद खुश होते हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं अगर मैच की बात करें टीम इंडिया ने पहले टी-20 में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से शिकस्त दी है। Read More...