Virat kohli: Cricket News & Match Updates
VIDEO: कैमरून ग्रीन रन आउट देखा क्या, दो गेंदों में विराट ने बदल दी कहानी
भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने कैमरून ग्रीन का बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए एक कैच टपकाया था। लेकिन इस ड्रॉप कैच के बाद विराट ने महज़ दो गेंदों के अंदर ही अपनी गलती को सुधारा और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीन को रन आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया। कैमरून ग्रीन जीवनदार का बिल्कुल भी फायदा नहीं उठा सके।
यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के दूसरे ओवर की है। अक्षर पटेल की पहली ही गेंद पर कैमरून ग्रीन ने हवाई फायर किया था, लेकिन इस दौरान बैट से गेंद का अच्छा संपर्क नहीं हो सका। यह गेंद मिड ऑफ की तरफ गई। विराट कोहली लॉग-ऑन पर तैनात थे ऐसे में उन्होंने गेंद को हवा में देखकर तेजी से दौड़ लगाई। विराट गेंद के नीचे भी पहुंच गए लेकिन अंतिम समय में उन्होंने वह कैच टपका दिया। Read More...