Virat kohli
आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को विराट से सीखना चाहिए : ग्रैम हिक
मेलबर्न, 29 दिसम्बर - आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी कोच ग्रैम हिक ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों को भारत के कप्तान विराट कोहली से सीखना चाहिए कि टेस्ट मैचों में लंबी बल्लेबाजी कैसे करनी है।
हिक का यह बयान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर भारत के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच में अपनी टीम के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद आया है।
आस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में सिर्फ 151 रनों पर ढेर हो गई थी तो वहीं दो दिन का समय रहते 399 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने चौथे दिन का अंत आठ विकेट के नुकसान पर 258 रनों के साथ किया। आखिरी दिन उसके दो विकेट बाकी हैं और जीत के लिए अभी भी 141 रनों की दरकार है।
हिक ने कोहली द्वारा पहली पारी में 204 गेंदों में बनाए गए 82 रनों का उदाहरण दिया।
हिक ने एसईएन रेडियो से कहा, "हमने कोहली की पारी के बारे में बात की। हम पुजारा के बारे में जानते हैं। कोहली आक्रामक बल्लेबाजों में से एक हैं। वह अमूमन 20 गेंद में 25, 26 रन बनाते हैं।"
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को अपनी पारी को बदलना और इस तरह से खेलना आना चाहिए। हमारे कुछ बल्लेबाज सीख नहीं रहे हैं। इसके लिए काफी अनुशासन चाहिए और इससे भी जरूरी इच्छा चाहिए।"
हिक ने कहा कि मेहनत का नतीजा न मिलना निराशाजनक है।
बल्लेबाजी कोच ने कहा, "एक कोच के तौर पर यह निराशाजनक है। आपको लगता है कि आप जो इतने समय से मेहनत कर रहे हो और सही चीजें कर रहे हो तो खिलाड़ी सीखेंगे। एमसीजी पर खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के बीच में सीखना काफी मुश्किल है।"
बल्लेबाजी कोच ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आपको काफी कुछ जल्दी-जल्दी सीखना होता है क्योंकि आपको अपनी गलती सुधारने का समय नहीं मिलता।"
आईएएनएस
Related Cricket News on Virat kohli
-
Australian batsmen should learn from Kohli, feels batting coach Hick
Melbourne, Dec 29 - Batting coach Graeme Hick on Saturday said Australia need to learn from India skipper Virat Kohli on how to bat long in Test matches after their abject surrender in both innings ...
-
IND vs AUS: अपने बल्लेबाजों पर भड़के ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग कोच, कहा कोहली से सीखें बल्लेबाजी करना
29 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों के बुरी तरह फ्लॉप होने पर बैटिंग कोच ग्रीम हिक निराशा व्यक्त की है। साथ ही ...
-
कोहली ने टेस्ट मैच जीतने के लिए अंपायर से की ऐसी अपील, अंपायर मुस्कुराए बिना नहीं रह सके
29 दिसंबर। मेलबर्न टेस्ट अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। ऑस्ट्रेलिया की टीम के चौथे दिन ये खबर लिखे जाने तक 8 विकेट गिर चुके हैं और भारत जीत से मगज 2 विकेट दूर हैं। ...
-
WATCH देखिए किंग कोहली ने स्लिप में पलक झपकते ही पकड़ लिया एरोन फिंच का कैच, फैन्स हुए…
29 दिसंबर। मेजबान आस्ट्रेलिया यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर भारत के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को हार की तरफ बढ़ती दिख रही है। भारत द्वारा दिए गए 399 रनों के ...
-
UPDATE ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट गिरे, विराट कोहली अभी से ही मना रहे हैं जश्न
29 दिसंबर। मेजबान आस्ट्रेलिया यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर भारत के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को हार की तरफ बढ़ती दिख रही है। भारत द्वारा दिए गए 399 रनों के ...
-
We have to bat like Virat Kohli, Cheteshwar Pujara in second innings, says Pat Cummins
Melbourne, Dec 28 (CRICKETNMORE): Australia pacer Pat Cummins asked his fellow teammates to bat like Virat Kohli and Cheteshwar Pujara after they were skittled out for a paltry 151 in the first inni ...
-
पिछले 3 साल में विराट कोहली ने किया ऐसा कारनामा जिसे जानकर आप अचरज में पड़ सकते हैं,…
28 दिसंबर। मेलबर्न टेस्ट में विराट कोहली भारत की दूसरी पारी में भले ही बिना कोई रन बनाए आउट हो गए हैं लेकिन साल 2018 में कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कारनामा किया है। देखें ...
-
STAT ALERT: विराट कोहली की फेवरेट विपक्षी टीम बनी ऑस्ट्रेलिया, टेस्ट में बनाए सबसे ज्यादा रन
27 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पंसद हैं और अब आधिकारिक तौर पर टेस्ट क्रिकेट में वो उनकी फेवरेट टीम बन गई है। मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी ...
-
3rd Test: Pujara, Kohli, Rohit put India in driver's seat on Day 2
Melbourne, Dec 27 (CRICKETNMORE): Australian openers survived the early jitters to post 8/0 at stumps on Day 2 of the third Test after India declared their first innings at a mammoth 443/7 at the Melb ...
-
विराट कोहली के फैन्स के लिए बुरी खबर, बल्लेबाजी करते हुए पीठ के दर्द से फिर हुए परेशान
27 दिसंबर। मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में भारत ने 7 विकेट पर 443 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है। रोहित शर्मा 63 रन बनाकर नाबाद रहे। स्कोरकार्ड आपको बता दें कि भारत की पहली ...
-
3rd Test: India declare on 443/7
Melbourne, Dec 27 (CRICKETNMORE): India declared their first innings after scoring a mammoth 443/7 to leave Australia with just seven overs to bat on Day 2 of the third Test at the Melbourne Cricket G ...
-
IND vs AUS: विराट कोहली ने मेलबर्न में तोड़ा राहुल द्रविड़ का 16 साल पुराना रिकॉर्ड
27 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न मे खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भले ही शतक लगाने से चूक गए लेकिन उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर ...
-
WATCH देखिए कैसे आखिरी सत्र में मिचेल स्टार्क ने अपने एक ओवर के दौरान विराट को किया असहज
26 दिसंबर। बॉक्सिग डे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने 2 विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। भारत के तरफ से मयंक अग्रवाल ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही अर्धशतक जमाकर हर किसी का दिल ...
-
मेलबर्न टेस्ट में विराट कोहली ने एक साथ तोड़ा धोनी, द्रविड़ और लक्ष्मण का ऐसा खास रिकॉर्ड
26 दिसंबर। मेलबर्न टेस्ट मैच में विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक जमाने के बिल्कुल करीब हैं। कोहली और पुजारा भारतीय पारी को बड़े स्कोर के तरफ ले जा रहे हैं। देखें पूरा स्कोरकार्ड ...