Virat kohli: Cricket News & Match Updates
वर्ल्ड कप में विराट कोहली का दिखेगा जबरदस्त अंदाज, न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी का आया ऐसा बयान
कोलकाता, 17 अप्रैल | न्यूजीलैंड के खिलाड़ी लॉकी फग्र्यूसन का कहना है कि विराट कोहली का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में खराब फॉर्म चिंता का विषय नहीं है क्योंकि वह विश्व कप में अलग रंग में दिखेंगे।
न्यूजीलैंड की विश्व कप टीम का हिस्सा फग्र्यूसन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि कोहली अंतर्राष्ट्रीय सुपरस्टार हैं और आईपीएल में जो भी स्थिति हो, किवी टीम उनके खतरे से वाकिफ है।
फग्र्यूसन ने आईएएनएस से साक्षात्कार में कहा, "वह अंतर्राष्ट्रीय सुपरस्टार हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेलना भारत के लिए खेलने से काफी अलग है।"
कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर अभी तक आठ में से सात मैच हार चुकी है। कोहली भी बल्ले से ज्यादा कमाल दिखा नहीं पाए हैं। उन्होंने अभी तक खेले आठ मैचों में 34.75 की औसत से 278 रन बनाए हैं। साथ ही कोहली की कप्तानी भी सवालों के घेरे में है।
कोलकाता और बेंगलोर की टीमें शुक्रवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस मैच में फग्र्यूसन की कोशिश कोहली का विकेट लेने की होगी।
27 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, "उन्हें अभी तक वो जीतें नहीं मिली हैं जो टी-20 में अमूमन वो हासिल करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि विश्व कप में भी ऐसा ही होगा।"
उन्होंने कहा, "यह अलग टूर्नामेंट, अलग टीम और अलग प्रारूप होगा। वह रन करते आ रहे हैं और विपक्षी के लिए खतरा बने रहेंगे।" फग्र्यूसन ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम कोहली से सर्तक रहना चाहेगी।
तेज गेंदबाज फग्र्यूसन न्यूजीलैंड की टीम का अहम हिस्सा हैं। आईपीएल के बाद उन्हें विश्व कप खेलना है। उनसे जब वर्कलोड मैनेजमेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेरे लिए मैच खेलना सबसे अच्छा तरीका है। शारीरिक रूप से यह ज्यादा मुश्किल नहीं है, लेकिन इस गर्मी में खेलना, सफर करना, इससे थोड़ी बहुत परेशानी आती है। लेकिन, मैच खेलने से विश्व कप में फायदा होगा।" Read More...
Related Cricket News for Virat kohli - Tesst
KKR के बल्लेबाजी कोच कैटिच ने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान
Virat Kohli is still learning as skipper: Simon Katich
IPL 2019: प्लेऑफ की उम्मीद टूटने के बाद विराट कोहली ने RCB के खिलाड़ी को दी ये सलाह
IPL 2019: Need to keep composure under pressure,says Virat Kohli
Ganguly best captain, Dhoni & Kohli come next,says Virender Sehwag
RCB की पहली जीत के बाद कप्तान विराट कोहली को झटका, लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
आईपीएल में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली टॉप-4 बैटिंग जोड़िया,देखें लिस्ट
Despite setbacks, boys have the desire: Virat Kohli
Virat Kohli fined Rs 12 lakh for slow over-rate
कप्तान विराट कोहली ने RCB की पहली जात के बाद साथी खिलाड़ियों लेकर कही ऐसी बात
Virat Kohli, AB de Villiers guide RCB to first win of IPL 2019
IPL 2019: कोहली-डी विलियर्स के दम पर आरसीबी ने खोला जीत का खाता,ये बना मैन ऑफ द मैच
Virat Kohli named Wisden's leading cricketer in the world
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तीसरी दफा जीता विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54