West indies cricket team: Cricket News & Match Updates
लखनऊ वनडे : विंडीज का रोमांचक जीत के साथ सीरीज पर कब्जा, इस खिलाड़ी का रहा दबदबा
लखनऊ, 10 नवंबर| वेस्टइंडीज ने शनिवार को अटल विहारी स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 47 रनों से मात दे तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।
वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान 247 रन बनाए थे। अफगानिस्तान ने काफी लड़ाई लड़ी लेकिन वो 45.4 ओवरों में 200 रनों पर ढेर हो गई।
इस मैच में विंडीज के खिलाड़ियों को कीड़ों के कारण काफी परेशानी हुई और इसी कारण उसके कुछ खिलाड़ी मास्क पहने हुए भी नजर आए। मैच पर हालांकि उन्होंने इसका असर नहीं पड़ने दिया। विंडीज के लिए शेल्डन कॉटरेल, रोस्टन चेज और हेडन वॉल्श ने तीन-तीन विकेट लिए।
अफगानिस्तान के लिए नजीबुल्लाह जादरान ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। उन्होंने मोहम्मद नबी (32) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत की संभावनाओं को बनाए रखा। कॉटरेल ने जादरान और वॉल्श ने नबी को आउट कर अफगानिस्तान की उम्मीदें लगभग खत्म कर दीं। इन दोनों के अलावा रहमत शाह ने 33 और हजरतुल्लाह जाजई ने 23 रनों की पारियां खेलीं।
इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर विंडीज को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। टीम ने निकोलस पूरण के 67, इविन लुइस के 54, शाई होप के 43, शिमरोन हेटमायेर के 34 रनों के दम पर सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
Related Cricket News for West indies cricket team - Tesst
West Indies beat Afghanistan by 47 runs, confirm series win
अफगानिस्तान दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, यह दिग्गज बना कप्तान तो वहीं क्रिस गेल टीम से बाहर !
West Indies announce squads for Afghanistan challenge
Haynes, Reifer, Simmons make short-list for West Indies head coach
ICC again clears Kraigg Brathwaite's bowling action
Kieron Pollard named West Indies captain for ODI, T20Is
Tough question on how to fix our batting: Jason Holder
IND vs WI: भारत ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 257 रनों से हराकर सीरीज 2-0 से जीती,ये बना मैन ऑफ द मैच
India vs West Indies Preview: Clinical India eye series win in Jamaica Test
2nd Test Match: भारत बनाम वेस्टइंडीज, टीम का हुआ ऐलान, हुआ एक अहम बदलाव
West Indies replaces Miguel Cummins with Keemo Paul for Jamaica Test
Jason Holder looks forward to Virat-Ashwin challenge
ब्रायन लारा का बयान, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज इस तरह से जीत सकती है वेस्टइंडीज टीम
Windies need to work on mental aspect in Tests, feels Brian Lara
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago