When virat
WI के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज को एक बार फिर किया गया नजरअंदाज, गावस्कर ने चयनकर्ताओं की जमकर आलोचना की
पिछले काफी समय से सरफराज खान (Sarfaraz Khan) लगातार घेरलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए आ रहे है लेकिन फिर भी उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल रही है। इस बार उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर खेली जानें वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चुना जाएगा लेकिन इस बार भी उन्हें निराशा हासिल हुई। वहीं भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने सरफराज खान को नजरअंदाज करने के लिए चयनकर्ताओं की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अगर टेस्ट टीम में खिलाड़ियों को केवल उनके आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर चुना जाता रहा तो रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट को जारी रखने का कोई मतलब नहीं बनता हैं।
उन्होंने कहा कि, "सरफराज खान पिछले तीनों सीजन में 100 की औसत से रन बना रहे हैं। टीम में चुने जाने के लिए उसे क्या करना होगा? हो सकता है कि वह प्लेइंग इलेवन में न हो, लेकिन आप उन्हें टीम में चुनें। उन्हें बताएं कि उनके परफॉर्मेंसेस को पहचान मिल रही है। नहीं तो रणजी ट्रॉफी खेलना बंद कर दीजिए। इसका कोई फायदा नहीं है, आप सिर्फ आईपीएल खेलते हैं और सोचते हैं कि आप लाल गेंद के खेल के लिए भी काफी अच्छे हैं।"
Related Cricket News on When virat
-
India vs West Indies: गायकवाड़, जायसवाल व मुकेश टेस्ट टीम में शामिल, पुजारा, उमेश व शमी बाहर
रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल और मुकेश कुमार को 12 जुलाई से डोमिनिका में शुरू होने वाले भारत के आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। ...
-
'गंभीर विराट से जलता है', पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ने विराट का किया बचाव; गंभीर को बताया गलत
पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद का मानना है कि गौतम गंभीर विराट कोहली से जलते हैं जिस कारण आईपीएल के दौरान वह उनसे भिड़ गए। ...
-
भारतीय टीम को जल्दी मिलेगा नया चीफ सलेक्टर, चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद से खाली है पद
BCCI ने भारत के वेस्टइंडीज दौरे से पहले मेंस सलेक्शन कमिटी में बुधवार को नेशनल सलेक्टर पोस्ट के लिए नए एप्लीकेशन इनवाइट करने का फैसला किया है। ...
-
'मेरा सबसे बड़ा मकसद विराट कोहली के खिलाफ खेलना है', USA के शायन जहांगीर के सपने हैं बहुत…
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के क्रिकेटर शायन जहांगीर ने कहा है कि उनका सबसे बड़ा गोल है कि वो विराट कोहली के खिलाफ खेलें। वो दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि वो बड़ी लीग्स में ...
-
Cricket: विराट कोहली की कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये के पार
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। वह सबसे अमीर भारतीय हस्तियों में से एक बन गए हैं। स्टॉक ग्रो के मुताबिक, कोहली की कुल ...
-
विराट कोहली की नेटवर्थ 1 हज़ार करोड़ के पार, 31 करोड़ की तो सिर्फ गाड़ियां ही हैं; यहां…
क्या आप जानते हैं कि मौजूदा साल में विराट कोहली की नेटवर्थ 1 हज़ार करोड़ से भी ज्यादा है। 31 करोड़ की तो सिर्फ वो गाड़ियां ही लेकर घूम रहे हैं जबकि सोशल मीडिया से ...
-
'बाबर आज़म आसानी से विराट कोहली को पीछे छोड़ देगा', इमरान खान की बड़ी भविष्यवाणी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि बाबर आजम आसानी से विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं। ...
-
Virat Kohli से क्यों भिड़ गया था अफगानी गेंदबाज़, खुद नवीन उल हक ने सब सच बता दिया
अफगानी गेंदबाज़ नवीन उल हक ने विराट कोहली के साथ हुए विवाद को याद करके वह कारण बताया है जिस वजह से मैदान पर दोनों खिलाड़ियों के बीच गर्मा-गर्मी हुई। ...
-
गावस्कर ने भारतीय टीम पर किया तीखा हमला, वेस्टइंडीज को 2-0, 3-0 से हराने का कोई मतलब नहीं
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन के विशाल अंतर से हरा दिया था। इस हार के बाद भारतीय टीम की काफी आलोचना हुई थी। ...
-
The Ashes: बॉर्डर ने एशेज में ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाए रखने के लिए बोलैंड का…
Ashes Test: पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड का समर्थन ...
-
'आलसी होने से काम नहीं चलेगा', विराट कोहली की फील्डिंग पर भी उठे सवाल; मोहम्मद कैफ ने गिना…
मोहम्मद कैफ विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा की फील्डिंग से नाराज हैं। कैफ का मानना है कि WTC फाइनल में यह दोनों ही खिलाड़ी फील्डिंग के दौरान आलसी नजर आए। ...
-
केवल विराट ही बता सकते हैं कि उन्होंने टेस्ट कप्तानी क्यों छोड़ी: सौरव गांगुली
Test Capitency India: बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि बोर्ड विराट कोहली के भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। ...
-
विराट के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर पहली बार सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'सिर्फ वही बता सकते…
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आखिरकार विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने वाले मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ये भी कहा कि विराट के इस फैसले के बाद रोहित ही बेस्ट ऑप्शन थे। ...
-
विराट के साथ लड़ाई पर पहली बार बोले गंभीर, कहा- 'नवीन सही था तो मैंने उसका साथ दिया'
आईपीएल 2023 में विराट कोहली के साथ हुई लड़ाई के बारे में अब गौतम गंभीर ने खुलकर बात की है। गंभीर का मानना है कि उस दौरान उनकी टीम के साथी नवीन उल हक सही ...
Cricket Special Today
-
- 31 Mar 2026 02:55