With sri lanka
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, देखिए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
27 दिसंबर। श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स नीशम और तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल की न्यूजीलैंड की टीम में वापसी हुई है। यह दोनों खिलाड़ी एक साल से भी अधिक समय के बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। सीरीज का पहला वनडे मैच तीन जनवरी को माउंट मौनगानुई में खेला जाएगा।
'क्रिकइंफो' के अनुसार, इस अहम सीरीज के लिए टॉम लेथम को आराम दिया गया है और उनकी जगह टिम सेफर्ट को टीम में शामिल किया गया है। सेफर्ट श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के साथ वनडे क्रिकेट में पर्दापण करेंगे। हरफनमौला खिलाड़ी कोलिन डे ग्रैंडहोम को आराम दिया गया है।
नीशम ने करीब 18 महीने से कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है लेकिन घरेलू क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी के कारण उन्हें टीम में जगह दी गई। उन्होंने फोर्ड ट्रॉफी नामक घरेलू टूर्नामेंट में 63.87 की औसत से कुल 503 रन बनाए और 13 विकेट भी झटके। उनका स्ट्राइकर रेट 111 का रहा।
ब्रेसवेल को आक्टूबर एवं नवंबर के महीने में इंडिया-ए के खिलाफ किए गए शानदार प्रदर्शन के कारण टीम में जगह दी गई।
चयनकर्ता गेविन लार्सन ने कहा, "डग और जिमी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और हाल में इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच हुई सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके यह दर्शाया है कि वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं।"
टीम : केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, कॉलिन मुनरो, जेम्स नीशम, हेनरी निकोल्स, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, टिम साउथी, रॉस टेलर।
Related Cricket News on With sri lanka
-
NZ vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा, ये 4 खिलाड़ी हुए…
27 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 13 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। टीम में ऑलराउंडर जिमी निशम और डग ब्रेसवेल की टीम में ...
-
क्राइस्टचर्च टेस्ट में श्रीलंका और न्यूजीलैंड गेंदबाजों का कमाल, पहले दिन कुल 14 विकेट गिरे
26 दिसंबर। न्यजीलैंड और श्रीलंका के बीच यहां दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। बुधवार को पहले दिन के खेल के दौरान कुल 14 विकेट गिरे, जिससे इस मैच के भी रोमांचक ...
-
NZ vs SL: सुरंगा लकमल की गेंदबाजी का कहर, न्यूजीलैंड की पहली पारी 178 रनों पर आउट
26 दिसंबर। क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंका ने न्यूजीलैंड की पहली पारी 178 रनों के जबाव में 4 विकेट ...
-
दिमुथ करुणारत्ने ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले कही ऐसी बात, लगाना चाहते हैं शतक
25 दिसंबर। इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर आई श्रीलंका टीम के बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने कहा है कि 2014 में यहां क्राइस्टचर्च में लगाए पहले शतक ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट की गहराई समझाई थी। वह करुणारत्ने ...
-
टॉम लाथम के दोहरा शतक के कारण न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ रचा इतिहास, श्रीलंकाई टीम पर हार…
17 दिसंबर। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को स्टम्प्स तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट महज 20 रन पर गंवा दिए। बेसिन रिजर्व मैदान पर ...
-
NZ vs SL: टॉम लैथम ने श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड,इस मामले में नंबर…
17 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले जा रहे पहले टेस्च मैच में ओपनिंग बल्लेबाज टॉम लैथम के नाबाद दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में 578 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इससे ...
-
पहला टेस्ट (दूसरा दिन): न्यूज़ीलैण्ड बनाम श्रीलंका (हाइलाइट्स)
16 दिसंबर। टॉम लाथम (121) और रॉस टेलर (50) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टम्प्स तक केवल दो विकेट के नुकसान ...
-
वेलिंग्टन टेस्ट में टॉम लाथम, रॉस टेलर की बल्लेबाजी से मजबूत हुआ न्यूजीलैंड
16 दिसंबर। टॉम लाथम (121) और रॉस टेलर (50) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टम्प्स तक केवल दो विकेट के नुकसान ...
-
वेलिंगटन टेस्ट में टिम साउदी की गेंदबाजी के कहर के आगे बेबस हुआ श्रीलंका, 275 रन पर गिरे…
15 दिसंबर। तेज गेंदबाज टिम साउदी के पांच विकेटों के दम पर मेजबान न्यूजीलैंड ने बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को श्रीलंका को संकट में डाल दिया। ...
-
श्रीलंका क्रिकेट टीम का नया बल्लेबाजी कोच बना इंग्लैंड का ये क्रिकेटर,थिलन समरवीरा की जगह ली
कोलंबो, 13 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी जॉन लुईस को अपना प्रमुख बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। वह अगले साल होने वाले क्रिकेट विश्व कप तक इस पद पर... ...
-
NZ vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंट टीम का एलान,ये खिलाड़ी हुआ बाहर
वेलिंग्टन, 10 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पदार्पण करने वाले ऑफ स्पिन गेंदबाज विलियम सोमरविले को श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड में जगह... ...
-
श्रीलंकाई टीम को मिला नया फील्डिंग कोच, यह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सुधारेंगे श्रीलंका खिलाड़ियों की फील्डिंग
8 दिसंबर। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज स्टीवन रिक्सन को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, एसएलसी ने रिक्सन को फील्डिंग कोच नियुक्त... ...
-
तीसरा टेस्ट, तीसरा दिन: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (रिपोर्ट)
कोलंबो, 25 नवंबर - इंग्लैंड क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम का 3-0 से क्लीन स्वीप करने से छह विकेट दूर है। इंग्लैंड ने तीसरे और अंतिम टेस्ट ...
-
तीसरा टेस्ट, पहला दिन: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (रिपोर्ट)
कोलंबो, 23 नवंबर - सिंहली स्पोटर्स क्लब ग्राउंड में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को बल्ले से मेहमान टीम के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (110) ने ...
Cricket Special Today
-
- 31 Mar 2026 02:55