World cup 2023: Cricket News & Match Updates
वॉर्नर ने हारिस रऊफ को दिखाया आईना, घुटने पर बैठकर जड़ा मॉन्स्टर छक्का; देखें VIDEO
David Warner Six: पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़ हारिस रऊफ (Haris Rauf) अपनी आग उगलती गेंदों से विपक्षी बल्लेबाज़ों को खूब परेशान करते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बैंगलोर में खेले जा रहे विश्व कप 2023 के मुकाबले में वह काफी फीके नजर आए। इस मैच में हारिस ने अपने शुरुआती 3 ओवर के स्पेल में 15.67 की इकोनॉमी से रन लुटाए और 47 रन खर्चे। इसी बीच डेविड वॉर्नर (David Warner) ने हारिस रऊफ को एक मॉन्स्टर छ्क्का जड़ा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वॉर्नर का यह मॉन्स्टर सिक्स ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 9वें ओवर में देखने को मिला था। हारिस ने अपने ओवर की दूसरी गेंद राउंड द विकेट आकर शॉर्ट डिलीवरी की थी जिस पर वॉर्नर ने घुटने पर बैठकर फाइन लेग के ऊपर से गेंद को अपने बल्ले से लगाकर हवाई यात्रा पर भेज दिया। वॉर्नर का यह छक्का 98 मीटर की दूसरी पर जाकर गिरा जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। Read More...