Wtc final: Cricket News & Match Updates
WTC Final की शुरूआत के साथ ही टीम इंडिया बना देगी रिकॉर्ड, 91 साल में दूसरी बार होगा ऐसा
भारत और ऑस्ट्रेलिया 7 जून से डब्ल्यूटीसी यानि कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल टेस्ट खेल रहे हैं। टेस्ट कहां है- क्या इस पर ध्यान दिया? इंग्लैंड में लंदन के द ओवल में- ऐसा क्यों? असल में जब डब्ल्यूटीसी का स्वरूप बनाया तो ये पहले ही तय हो गया था कि फाइनल लॉर्ड्स, इंग्लैंड में होगा- चाहे कोई भी टीम फाइनल खेलें। ये बात अलग है न तो पहला डब्ल्यूटीसी फाइनल लॉर्ड्स में हुआ (कोविड की वजह से रोज बाउल ट्रांसफर) और न ही इस बार वहां खेल रहे हैं।
इस टेस्ट के कई रिकॉर्ड का जिक्र हो रहा है पर भारत के नज़रिए से इस टेस्ट की एक ख़ास बात ये है कि भारत न्यूट्रल ग्राउंड में सिर्फ दूसरी बार टेस्ट खेलने जा रहा है- इससे पहले भी 2021में, डब्ल्यूटीसी फाइनल की बदौलत ही न्यूट्रल ग्राउंड में टेस्ट खेले थे। ये एक तरह से, अपनी पिच पर न खेलने वाली बात है पर दूसरी टीम की 'अपनी' पिच पर खेलने से बच गए। Read More...