Wtc final: Cricket News & Match Updates
WTC फाइनल से पहले रिकी पोंटिंग ने चुनी भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट XI, सिर्फ 4 इंडियन प्लेयर टीम में किये शामिल
WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 (WTC 2023 Final) का फाइनल 7 जून से लंदन के द ओवर में खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ियों को मिलाकर एक प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। इस टीम में रिकी पोटिंग ने 7 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चुने हैं, वहीं उन्होंने अपनी टीम में सिर्फ भारत के चार खिलाड़ियों को जगह दी है।
इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी टीम में सलामी बल्लेबाज़ों के तौर पर रोहित शर्मा और उस्मान ख्वाजा को चुना है। नंबर तीन बैटिंग पॉजिशन के लिए पोंटिंग ने मार्नस लाबुशेन पर भरोसा जताया है, वहीं नंबर चार पर विराट कोहली और नंबर पांच पर स्टीव स्मिथ को रखा है। रविंद्र जडेजा को चुनकर पोंटिंग ने अपनी टीम की बैटिंग और बॉलिंग दोनों को मजबूत किया है। वहीं विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने एलेक्स कैरी को चुना। Read More...