महेंद्र सिंह धोनी के ऑस्ट्रेलियाई कंपनी ने की करोड़ों की धोखाधड़ी ()
14 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत की लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के मोस्ट मार्केटेबल स्पोर्ट्सपर्सन में से एक हैं। मौजूदा समय में धोनी कई बड़े ब्रांडों को एन्डॉर्स कर रहे हैं जिसमें से ऑस्ट्रेलिया का स्पोर्ट्स ब्रांड स्पार्टन भी है। धोनी के बल्ले पर चमकने वाले स्पार्टन ने धोनी 20 करोड़ से ज्यादा रूपये की धोखाधड़ी की है।
धोनी की जिदंगी का ये अनसुना सच जानकर रो पड़ेगे आप
खबरों के अनुसार स्पार्टन स्पोर्ट्स के साथ धोनी का 13 करोड़ रूपये से ज्यादा का प्रायोजन करार और 3 साल का बल्ले का करार खटाई में पड़ गया है। स्पोर्ट्स प्रोडक्ट बनाने वाली यह मशहूर कंपनी नियमित रूप से भुगतान में असफल रही है। धोनी के बल्ले के करार की रॉयल्टी को मिला लिया जाये तो यह राशि 20 करोड़ रूपये से उपर की है।