वेलिंगटन/नई दिल्ली, 17 फरवरी (हि.स.) । भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट में कप्तान ब्रैंडन मैकुलम के साथ छठे विकेट के लिये विश्व रिकार्ड साझेदारी कर टीम को अहम बढ़त दिलाने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बी जे वाटलिंग ने कहा कि उन्हें इस प्रयास पर गर्व महसूस होता है। वाटलिंग ने कहा कि आज हम जिस तरह से खेले, मैं निश्चित रूप से उससे काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि आज फिर ब्रैंडन ने फिर अच्छी बल्लेबाजी की। इसके अलावा हम दो दिन पहले जिस स्थिति में थे, उससे यहां तक पहुंचकर हम बहुत खुश हैं।

दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा वाटलिंग ने कहा कि हमने प्रत्येग गेंद पर ध्यान लगाया, प्रत्येक ओवर और प्रत्येक घंटे पर ध्यान दिया। उन्होंने हमें चुनौती दी और हमने एक तरह से तूफान को रोक दिया। आज चौथे दिन सिर्फ एक विकेट गंवाना, सचमुच बेहतरीन रहा।

वाटलिंग ने कहा कि पांच विकेट 90 रन पर गिरने के बाद दबाव होना लाजमी है। वे अच्छी गेंदबाजी करके विकेट ले रहे थे लिहाजा हमने क्रीज पर जमकर साझेदारी बनाने की कोशिश की। कल जोर पूरा दिन बल्लेबाजी पर था ताकि मैच में वापसी कर सकें। आज भी वही स्थिति थी।

गौरतलब है कि वाटलिंग और मैकुलम ने छठे विकेट के लिये 352 रन की भागीदारी निभाकर न्यूजीलैंड को भारत पर 325 रन की बढ़त बनाने में अहम भूमिका अदा की। वाटलिंग ने इस दौरान 124 रन से अपना तीसरा टेस्ट शतक जड़ा जबकि मैकुलम नाबाद 281 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार