धोनी पहुंचे देवड़ी मंदिर

Updated: Tue, Feb 10 2015 14:39 IST
()

चोट के कारण एशिया कप से बाहर हुए महेंद्र सिंह धोनी आज रांची के तमाड़ स्थित देवड़ी मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। धोनी अपने पिता पान सिंह के साथ देवड़ी मंदिर में पूजा करने पहुंचे। रांची के देवड़ी मंदिर की बहुत मान्यता है और कैप्टन कुल धोनी जब भी रांची आते हैं तो देवड़ी मंदिर में दर्शन करने जरूर आते है

इसके अलावा भी चोटिल धोनी इन दोनों रांची में खूब मस्ती कर रहे हैं। जिस दिन पाकिस्तान के साथ इंडिया का मैच चल रहा था उस दिन धोनी मैच की चिंता छोड़कर अपनी हार्ले डेविडसन बाईक का मजा ले रहे थे। उनकी ये बाईक कोलकाता से रिपेयरिंग के बाद वापस आई थी। जिसका महेंद्र सिंह धोनी ने जमकर लुत्फ उठाया। इसके अलावा वह अपनी बाईक से रांची के जेएससीए स्टेडियम में पहुंचे जहां उन्होंने जूनियर क्रिकेट प्लेयर्स को क्रिकेट के गुण सिखाए।  

Cricketnmore/Saurabh

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें