ग्रुप 1 के चौथे मैच में आज श्रीलंका और नीदरलैंड्स की टीम एक दूसरे के खिलाफ खेंलेगी।  मैच शाम 7 बजे से चटगांव के जहुर अहमद चौधरी में खेला जाएगा। श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मैच जीता हैं और क्वालिफायर राउंड आरलैंड के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद नीदरलैंड्स आज सुपर 10 में अपना पहला मैच खेलेगी।

ट्वंटी वर्ल्ड कप में आज पहली बार दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। लेकिन श्रीलंका नीदरलैंड्स को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा क्योंकि नीदरलैंड्स ने वर्ल्ड कप में पहले भी इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को मात दी है। नीदरलैंड्स ने आखिरी मैच में भी शानदार खेल दिखाया है। वहीं श्रीलंका के खिलाफ पार पाना नीदरलैंड्स के लिए बिल्कुल आसान नहीं रहने वाला, इसके लिए उसे आलराउंड परफॉर्मेंस दिखाना होगा। श्रीलंका इस मैच में जीत के साथ पॉइंट टेबल में टॉप करके अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे के साथ मैच खेलने उतरेगा। 


सौरभ शर्मा

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार