नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स.) । भारत के पूर्व कप्तान व महानतम बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के मौजूदा कोच डंकन फ्लेचर को भारतीय टीम की हार का कारण बताते हुए नसीहत दी है कि अगर भारतीय टीम को अपनी लय हासिल करनी है तो फ्लेचर को टीम से दूर करना होगा और अगर ऐसा नहीं किया गया तो टीम हारती ही रहेगी।

अपने एक लेख में सुनील गावस्कर ने फ्लेचर की जमकर आलोचना की है। गावस्कर का कहना है कि अगर फ्लेचर को कोच पद से नहीं हटाया गया तो टीम यूं ही हारती रहेगी। सुनील गावस्कर के मुताबिक भारतीय टीम को एक युवा कोच की जरूरत है जो खिलाड़ियों को ठीक से प्रोत्साहित कर सके। इसके लिए गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के नए व मौजूदा कोच डैरेन लेहमेन का भी उदहारण दिया, सनी के मुताबिक लैहमेन के आने के बाद से कैसे ऑस्ट्रेलियाई टीम दोबारा पटरी पर आ गई इस पर गौर फरमाने की जरूरत है।

गौरतलब है कि फ्लेचर के कोच बनने के बाद से ही टीम इंडिया लगातार अहम विदेशी दौरों पर फ्लॉप होती नजर आई है। पिछले साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका दौरा और नए साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड दौरे ने फैंस की उदासी को और बढ़ा दिया, वहीं एशिया कप में मात्र एक मैच जीतने के बाद बाहर का रास्ता देखने के बाद टीम इंडिया की चौतरफा आलोचना हुई और अब फ्लेचर एक बार फिर पूर्व दिग्गजों के निशाने पर नजर आ रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार