सेमीफाइनल की रेस में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 59 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। श्रीलंका सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली तीसरी टीम है। श्रीलंका की जीत के साथ इस मैच में कई रिकॉर्ड बने। 

श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेराथ ने 3.3 ओवर में 3 रन देकर 5 विकेट लिए ये ट्वंटी20 क्रिकेट का दूसरा सबसे अच्छा बॉलिंग फिगर है। उनसे पहले श्रीलंका के ही अजंता मेंडिस ने 4 ओवर में 8 रन देकर 6 विकेट लिए थे । रंगना हेराथ को अपनी इस शानदार बॉलिंग के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

इसके अलावा न्यूजीलैंड की पूरी टीम 60 रन पर सिमट गई जो ट्वंटी का दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 39 रन का स्कोर इससे पहले इसी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में बनाया था। 

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले श्रीलंका को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। श्रीलंका की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 19.2 ओवर 119 रन ही बना पाई। श्रीलंका की तरफ से जयवर्धने ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। कीवी टीम की तरफ से ट्रैंट बोल्ट और जिम्मी नीसैम ने 3-3 विकेट लिए थे।  

120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरूआत बहुत बेकार रही , गुपटिल के रन आउट होने के बाद न्यूजीलैंड की पूरी टीम तास के पत्तों की तरह बिखर गई। फील्डिंग के दौरान हाथ में चोट लगने की वजह से कोरी एंडरसन बल्लेबाजी करने नहीं उतरे और पूरी टीम 60 रन ही बना पाई। केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए उनके अलावा पूरी टीम मिलकर केवल 18 रन ही बना सकी। 

श्रीलंका- 119 (19.2 ओवर), महेला जयवर्धने, ट्रैंट बोल्ट ( 3/20) जिम्मी नीसैम(3/22), 
न्यूजीलैंड- 60 (15.3 ओवर), केन विलियमसन (42), रंगना हेराथ (3/5)
मैन ऑफ द मैच- रंगना हेराथ


Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार