शारजाह/नई दिल्ली, 23 अप्रैल (हि.स.) । आईपीएल में लगातार तीसरी बार मैच में मैन आफ द मैच का पुरस्कार जीतकर मैक्सवेल सहवाग के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये। किंग्स इलेवन की कल सनराइजर्स हैदराबाद पर 72 रन की जीत के बाद मैक्सवेल ने कहा कि यहां विकेट थोड़ा सा भिन्न था। भाग्य ने भी मेरा साथ दिया।
Advertisement
उन्होंने कहा कि मैंने प्रवाह बनाये रखने की कोशिश की। मैंने कुछ खास क्षेत्रों में शाट लगाने का प्रयास किये। यही मेरी रणनीति थी। मैं कुछ खास गेंदबाजों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था।
उन्होंने कहा कि अच्छा होता यदि मैं शतक बना लेता। इस बार कम से कम लक्ष्य का पीछा करते समय तो मैंने अपना विकेट नहीं गंवाया। मैं टीम के लिये स्कोर करना चाहता हूं।
Advertisement
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील