कुआलालम्पुर/नई दिल्ली, 25 मार्च (हि.स.) । भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भारतीय बल्लेबाजी के मुख्य स्तम्भ विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह विश्व क्रिकेट में किसी अन्य क्रिकेटर से ज्यादा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे।

कपिल का मानना है कि अगर कोहली चोटों से मुक्त रहता है तो दिल्ली के इस बल्लेबाज के पास सचमुच सचिन तेंदुलकर के करियर ग्राफ से भी बेहतर करने का मौका है। कपिल ने यहां कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि कोहली किसी अन्य खिलाड़ी से ज्यादा रिकॉर्ड बनाएंगे। मैं तुलना नहीं करता। जैसे दूसरा डॉन ब्रैडमैन नहीं हो सकता, उसी तरह दूसरा सचिन तेंदुलकर नहीं हो सकता। लेकिन हां, कोहली में अपार प्रतिभा है, यह 24 वर्ष उम्र के खिलाड़ी को देखते हुए शानदार है और शायद वह तेंदुलकर के रिकॉर्ड से बेहतर कर सकता है। अगली पीढ़ी को पिछली पीढ़ी से बेहतर होना ही चाहिए।

कपिल प्रतिष्ठित लारेस विश्व खेल पुरस्कार के एम्बेसडर हैं, जो कल यहां दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोहली ने दिखा दिया है कि उसमें किसी अन्य से ज्यादा काबिलियत और प्रतिभा है। अगर वह 32 या 34 साल तक इसी फिटनेस के साथ और बिना चोटों के खेलता है, तो वह उस जगह पहुंच सकता है जहां, न तो विवियन रिचडर्स और न ही सचिन तेंदुलकर के नाम कोई रिकॉर्ड हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार