नई दिल्ली, 15 मार्च(हि.स.)। सचिन तेंडुलकर ने आईसीसी को सुझाव दिया है, कि अगर पारंपरिक प्रारूप को बचाए रखना है तो उसे ज्यादा से ज्यादा टेस्ट मैच आयोजित करने चाहिए। तेंडुलकर को यहां पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया।
Advertisement
उन्होंने इस कार्यक्रम में कहा कि वह चाहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट बना रहे और इसके लिए आईसीसी को ज्यादा से ज्यादा टेस्ट मैच आयोजित करने चाहिए।
Advertisement
सचिन ने कहा, 'मैं अब भी मानता हूं कि टेस्ट क्रिकेट सही हाथों में है।' उन्होंने कहा कि अगर आप पूरी दुनिया में देखो तो ज्यादातर टेस्ट मैचों में परिणाम मिल रहे हैं और बहुत कम ही टेस्ट मैच ऐसे होते हैं जो अब ड्रॉ हो रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/नीरज/अनूप