सेमीफाइनल की सीट पक्की करने की उम्मीद जिंदा रखने के लिए आज पाकिस्तान मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इंडिया पहले ही ग्रुप 2 में से सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और अब बाकी बची टीमों में से एक ही टीम के पास सेमीफाइनल में जाने का मौका का है। मेजाबान बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी हैं। 

वेस्टइंडीज 2 मैच जीतकर इंडिया के बाद दूसरे नंबर पर है और पाकिस्तान उसके बाद तीसरे नंबर पर। अगर पाकिस्तान , बांग्लादेश को हरा देता है तभी उसके पास अगले मैच में वेस्टइंडीज की टीम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगा और अगर पाकिस्तान आज का मैच हार जाती है और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीतती है तो फिर रन रेट के आधार पर दोनों टीमें में से कोई एक टीम सेमीफाइनल में जाएंगी। 

पाकिस्तान ने पहले मैच में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और उसे 16 रन से हराया था। उमर अकमल शानदार फॉर्म में हैं उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 94 रन  की अहम पारी खेली थी। वहीं दुनिया के सबसे खतरनाक स्पिनर सईद अजमल ने भी पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को परेशान किया था। सईद की स्पिन से पार पाना मेजबान बांग्लादेश के लिए आसान नहीं होने वाला है। 

बांग्लादेश को वेस्टइंडीज और इंडिया के हाथों करारी हार मिली थी। क्वालिफायर राउंड के आखिरी मैच को मिलाकर अभी तक बांग्लादेश लगातार तीन मैच हार चुकी हैं और इसका सबसे बड़ा कारण उसके बड़े प्लेयर्स का नहीं चल पाना है।  तमीम इकबाल , शाकीब अल हसन, मुशफिकुर रहीम कोई प्लेयऱ अपना वास्तविक खेल नहीं खेल सका है। अगर  उनकी टीम को ये मैच जीतना है तो इन प्लेयर्स का परफॉर्म करना जरूरी है। 

पाकिस्तान अकेली ऐसी टीम है जो पिछले चार बार ट्वंटी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची हैं और एक बार चैंपियन बनी है। अब देखना होगा की वह पांचवी बार ये कामना कर पाती है या नहीं।    

पाकिस्तान- अहमश शहजाद, मोहम्मद हफीज(कप्तान) कामरान अकमल (विकेटकीपर), उमर अकमस, शोएब मलिक, शाहिद अफरीदी, शोएब मसूद, बिलावल भट्टी/सोहेल तनवीर, सईद अजमल, उमर गुल, जुलफीकार बाबर

बांग्लादेश- तमीम इकबाल, अनामुल हक, शाकीब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (कप्तान औऱ विकेटकीपर), शब्बीर रहमान, नासीर हुसैन, महमादुल्लाह. जिउर रहमान, शोहाग गाजी/अब्दुल रज्जाक , मशरफे मुरतजा, अल अमीन हुसैन 


सौरभ शर्मा

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार