4 नवंबर। पूनम राउत के बेहतरीन अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 53 रनों से हरा दिया। सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम में रविवार देर रात खेले गए दूसरे मैच को जीतकर भारत ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूनम के 77 रनों की मदद से 50 ओवरों में किसी तरह छह विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। मेजबान टीम सिर्फ 47.2 ओवरों में 138 रनों पर ऑल आउट हो गई।

पूनम ने यह पारी तब खेली जब भारत ने 17 रनों पर ही अपनी दोनों सलामी बल्लेबाज जेम्मिाह रोड्रिगेज (0) और प्रिया पुनिया (5) को खो दिया ।

इसके बाद पूनम और मिताली राज (40) ने टीम को संभाला। बाद में हरमनप्रीत कौर ने 46 रनों का अहम योगदान दिया। इन तीनों के अलावा भारत की कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को छू नहीं सकी।

भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद कम स्कोर का अच्छी तरह बचाव किया। वेस्टइंडीज के लिए शेमाइन कैम्पवेल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। कप्तान साराह टेलर ने भी 20 रनों का योगदान दिया।

भारत के लिए राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव और दीप्ती शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। झूलन गोस्वामी और शिखा पांडे के हिस्से एक-एक विकेट आया। नताशा मैक्लीन रिटायर्ड हर्ट हुईं जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार