3 Player Who Can Replace Injured Gurnoor Brar In India Playing XI: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ गुरनूर बरार इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे के दौरान चोटिल हो गए। इस तेज गेंदबाज को 48वें ओवर में अपने रन-अप के दौरान पैर में परेशानी महसूस हुई जिसके कारण उन्हें चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। गुरनूर अपनी चोट के कारण दूसरे वनडे से बाहर हो सकते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो गुरनूर की गैरमौजूदगी में उनकी जगह लेकर भारतीय टीम की प्लेइंग इलवेन में शामिल हो सकते हैं।
अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh): बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह गुरनूर बरार की गैरमौजूदगी में भारतीय XI का हिस्सा बनने के सबसे बड़े दावेदार हैं। 27 वर्षीय अर्शदीप एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 17 वनडे में 30 विकेट लिए और 91 टी20 में 135 विकेट झटके। इतना ही नहीं, उनके नाम 47 लिस्ट ए मैचों में भी 83 विकेट दर्ज हैं। यही वजह है कि वह हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।
प्रिंस यादव (Prince Yadav): अगर भारतीय टीम मैनेजमेंट गुरनूर बरार की जगह किसी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ को मौका देना चाहता है, तो ऐसे में 26 वर्षीय प्रिंस यादव बेस्ट ऑप्शन रहेंगे। ये रफ्तार का सौदगार लगातार 140 kmph प्लस की स्पीड से गेंद फेंकने की काबिलियत रखता है। उन्होंने हाल ही में भारत के लिए वनडे और टी20 में डेब्यू किया है। उनके नाम दो ODI में 3 विकेट और चार T20I में 5 विकेट दर्ज हैं। ध्यान दें प्रिंस ने 16 लिस्ट ए मैचों में 32 विकेट चटकाए हैं।
कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav): हमारी लिस्ट में शामिल तीसरे और आखिरी खिलाड़ी भारत के दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव हैं। 31 वर्षीय कुलदीप 121 वनडे मैचों का अनुभव रखते हैं, जिसमें उन्होंने 194 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 18 टेस्ट में 79 विकेट और 54 टी20 में 95 विकेट लेने का कारनामा किया है। भारतीय मैनेजमेंट गुरनूर की जगह एक अनुभवी स्पिन गेंदबाज़ को प्लेइंग XI में चुनता है तो कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।