आईपीएल 2022 मुंबई इंडियंस के लिए बेहद ही खराब सीज़न साबित हुआ। 5 बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करने वाली एमआई इस साल पांच मुकाबले तक नहीं जीत सकी। ऐसे में अब अगले सीज़न टीम में बदलाव होने लगभग तय हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जिन्हें मुंबई अगले सीज़न से पहले बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

Advertisement

1 टाइमल मिल्स (Tymal Mills)

Advertisement

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ टाइमल मिल्स पर मुंबई की टीम ने काफी भरोसा जताया था और उन पर मेगा ऑक्शन के दौरान 1.5 करोड़ का दांव खेला था। लेकिन इस खिलाड़ी ने टीम को बेहद निराश किया।

मिल्स ने मुंबई के लिए 5 मुकाबलें खेले जिसके दौरान उन्होंने 11.18 की इकोनॉमी रेट से खुब रन लूटाएं। इस बीच वह अपने विकेट कॉलम में सिर्फ 6 विकेट ही दर्ज कर सके। मिल्स के प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम से ड्रॉप भी किया गया। ऐसे में अब अगर मुंबई IPL 2023 से पहले उन्हें रिलीज भी करती है तो इसमें बिल्कुल भी हैरानी की बात नहीं होगी।

2 फैबियन एलेन (Fabian Allen)

Advertisement

कैरेबियाई ऑलराउंडर फेबियन एलेन को मुंबई ने मेगा ऑक्शन में 75 लाख रुपये में खरीदा था, जो कि एक खराब फैसला साबित हुआ। फैबियन को पूरे सीजन सिर्फ एक मैच में ही मौका मिला जिसमे भी उन्होंने 46 रन खर्च किए और सिर्फ एक विकेट ही हासिल किया।

मुंबई की प्लेइंग इलेवन में फैबियन फिट होते नज़र नहीं आए हैं। ऐसे में अब एमआई की टीम आईपीएल ऑक्शन 2023 से पहले उन्हें रिलीज कर किसी दूसरे ऑलराउंडर को टीम में शामिल करने पर विचार कर सकती है।

Advertisement

3. मयंक मारकंडे (Mayank Markande)

मुंबई इंडियंस ने मयंक मारकंडे को 50 लाख रुपये में टीम के साथ जोड़ा था, लेकिन इस युवा लेग स्पिनर पर टीम ने ज्यादा भरोसा नहीं जताया। 

Advertisement

सीज़न में मारकंडे को महज़ 2 मुकाबलों में ही मौका दिया गया, जिसके दौरान उन्होंने लगभग 8 की इकोनॉमी से रन खर्चे और एक सफलता हासिल की। इस लेग स्पिनर के प्रति मुंबई का व्यवहार देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वह टीम के लॉग टर्म प्लान का हिस्सा है। ऐसे में अब उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार