भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोटिल हैं। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है, लेकिन फिलहाल उनकी फिटनेस पर कोई अच्छी खबर सुनने को नहीं मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दावा किया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप स्टेज के मैच मिस कर सकते हैं। यही वजह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन तेज गेंदबाज़ों के नाम जो कि जसप्रीत बुमराह के उपलब्ध ना होने पर उनकी जगह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj)

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में मियां भाई मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि बीते समय में मोहम्मद सिराज टीम के लिए बहुत कारगर साबित नहीं हुए हैं। हालांकि अगर जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फिट नहीं होते तो ऐसे में एक्सपीरियंस के कारण मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। आपको बता दें कि सिराज ने देश के लिए अब तक 36 टेस्ट, 44 वनडे और 16 टी20 खेले हैं। मोहम्मद सिराज के नाम ODI क्रिकेट में 71 विकेट दर्ज हैं।

हर्षित राणा (Harshit Rana)

23 वर्षीय यंग पेसर हर्षित राणा भी हमारी खास लिस्ट का हिस्सा हैं। इस यंग बॉलर पर बीते समय में मैनेजमेंट ने काफी भरोसा जताया है। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में हर्षित राणा को ही इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में चुना गया है। इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल में अपना दम दिखाकर इंडियन टीम में जगह बनाई है। वो देश के लिए 2 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हर्षित के नाम 12 मैचों की 21 इनिंग में 47 विकेट और लिस्ट ए क्रिकेट में 14 मैचों में 22 विकेट दर्ज हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna)

Advertisement

28 वर्षिय प्रसिद्ध कृष्णा भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जसप्रीत बुमराह की रिप्लेसमेंट बन सकते हैं। ये रफ्तार का सौदागर भारतीय टीम के लिए 3 टेस्ट, 17 वनडे और 5 टी20 मैच खेल चुका है। बीते समय में प्रसिद्ध ने चोटिल होने के कारण काफी सारा क्रिकेट मिस किया है। हालांकि मौजूदा समय में वो पूरी तरह फिट हैं और हो सकता है कि उन्हें जसप्रीत बुमराह के उपलब्ध ना होने पर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में चुना जाए। गौरतलब है कि प्रसिद्ध ने भी आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में कोहराम मचाकर टीम इंडिया तक का सफर तय किया है। लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 70 मैचों में 120 विकेट दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार