न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) चोटिल होने के कारण (दाहिनी पिंडली में दर्द) भारत के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि लॉकी फर्ग्यूसन की गैरमौजूदगी में कौन प्लेइंग XI में उनकी जगह ले सकता है।
ब्लेयर टिकनर (Blair Tickner): 6 फीट 3 इंच लंबे तेज गेंदबाज़ ब्लेयर टिकनर न्यूजीलैंड की XI में शामिल होने के सबसे बड़े दावेदार हैं। 33 वर्षीय टिकनर न्यूजीलैंड के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेलने का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अब तक 18 T20I में 19 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा टिकनर के नाम 6 टेस्ट में 22 विकेट और 18 ODI में 29 विकेट दर्ज हैं।
नाथन स्मिथ (Nathan Smith): लॉकी फर्ग्यूसन के बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड एक बार फिर नाथन स्मिथ को प्लेइंग XI में जोड़ सकती है। उन्हें क्राइस्टचर्च में खेले गए शुरुआती दो मुकाबलों में खिलाया गया था। न्यूजीलैंड ने बीते समय में स्मिथ पर काफी भरोसा दिखाया है। उन्होंने अपने देश के लिए 8 टेस्ट में 34 विकेट, 21 वनडे में 24 विकेट और 4 टी20 में 4 विकेट चटकाए हैं।
जोश क्लार्कसन (Josh Clarkson): हमारी लिस्ट में शामिल तीसरे और आखिरी खिलाड़ी 6 फीट 3 इंज लंबे जोश क्लार्कसन हैं। क्लार्कसन एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं। उनके पास 6 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल खेलने का अनुभव है। क्लार्कसन ने न्यूजीलैंड के लिए T20I में अब तक 151 रन बनाए हैं और 6 विकेट झटके हैं। वो न्यूजीलैंड को एक बैटिंग और बॉलिंग दोनों के लिए अतिरिक्त विकल्प देंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड की टीम: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर और डेवोन कॉनवे।