मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के अनुभवी स्पिनर गेंदबाज़ मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) बीते गुरुवार, 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। उन्हें कंधे और सिर पर चोट लगी थी जिसके कारण वो पूरे मुकाबले से ही बाहर हो गए।
मिचेल सेंटनर चोट गंभीर होती है तो वो मुंबई इंडियंस के आगामी कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि मिचेल सेंटनर की गैरमौजूदगी में उनकी जगह लेकर MI की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।
विल जैक्स (Will Jacks): मिचेल सेंटनर की परफेक्ट रिप्लेसमेंट इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स हो सकते हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस ने पूरे 5 करोड़ 25 लाख रुपये में रिटेन किया है। 27 साल के विल अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही योगदान करने की क्षमता रखते हैं। उनके नाम 251 टी20 मैचों में 6,349 रन और 93 विकेट दर्ज हैं।
कॉर्बिन बॉश (Corbin Bosch): हमारी लिस्ट में मौजूद दूसरे खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश हैं जो कि मिचेल सेंटनर की लाइक टू लाइक रिप्लसमेंट होंगे। 31 साल के कॉर्बिन 121 टी20 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 107 विकेट झटके और 862 रन बनाए। उन्होंने आईपीएल के करंट सीजन में एक मुकाबला खेला है। उन्हें MI ने 75 लाख रुपये में रिटेन किया है।
रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton): मुंबई इंडियंस अगर मिचेल सेंटनर की जगह एक विदेशी बल्लेबाज़ को अपनी प्लेइंग कॉम्बिनेशन में जोड़ना चाहती है तो ऐसे में 29 साल के रयान रिकेल्टन परफेक्ट चॉइस होंगे। ये विकेटकीपर बैटर अटैकिंग क्रिकेट खेलता है और 160 टी20 मैचों में 145 की स्ट्राइक रेट से 4,387 रन ठोक चुका है। खास बात तो ये है कि रिकेल्टन के पास 19 आईपीएल मैचों का अनुभव है जिसमें उन्होंने लगभग 30 की औसत और 152 की स्ट्राइक रेट से 525 रन बनाए। वो IPL के करंट सीजन में 5 मैचों में 137 रन बना चुके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रित बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार।