आईपीएल 2022 में उन खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है जिन्हें कहीं ना कहीं पिछले साल अपना जलवा दिखाने का मौका नहीं मिला या फिर उनकी पुरानी टीम ने उन पर भरोसा नहीं किया। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने अपनी पुरानी टीम को अपने प्रदर्शन के दम पर गलत साबित किया है।

Advertisement

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)

Advertisement

कुलदीप यादव पिछले साल तक कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, लेकिन केकेआर की टीम में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिल सका। 

इस सीज़न कुलदीप को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसके बाद उन्हें गेंद के साथ अपनी काबिलियत दिखाने का पूरा मौका मिला। इस सीज़न कुलदीप अब तक 13 मैचों में 20 विकेट चटका चुके हैं और उन्होंने कोलकाता के खिलाफ हैट्रिक भी दर्ज की है। ऐसे में यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कुलदीप ने अपने प्रदर्शन के दम पर अपनी पुरानी टीम और आलोचकों के मुंह पर ताले जड़ दिए हैं। 

डेविड वॉर्नर (David Warner)

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज़ पिछले साल तक ऑरेंज आर्मी यानि सनराइजर्स हैदराबाद हिस्सा थे, लेकिन मैनेजमेंट के साथ हुई अनबन के बाद वॉर्नर को टीम से बाहर को रास्ता दिखा दिया गया।

मेगा ऑक्शन में डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसके बाद उन्होंने इस सीज़न अपने बल्ले के प्रदर्शन के दम पर हैदराबाद समेत अपने सभी आलोचकों के मुंह बंद कर दिए हैं। 

Advertisement

वॉर्नर ने आईपीएल में अब तक 11 मुकाबलों में 427 रन बनाए हैं। जिसके दौरान उनका स्ट्राइकरेट (151.95) ऑरेंज कैप की रेस में शामिल सभी बल्लेबाज़ से ज्यादा रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि वॉर्नर की विस्फोटक पारियों को देखकर हैदराबाद को काफी पछतावा हो रहा होगा।

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)

Advertisement

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल पिछले साल तक बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे, लेकिन आरसीबी ने उन्हें मेगा ऑक्शन 2022 से पहले ना रिटेन किया और ना ही उन्हें खरीदा। ऐसे में युजवेंद्र चहल रॉयल बैंगलोर से राजस्थान रॉयल में पहुंच गए।

युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए सीज़न के 14 मुकाबलों में अब तक 7.68 की इकोनॉमी रेट से 26 विकेट चटकाए हैं, जिसके दम पर वह पर्पल कैप की रेस में पहले पायदान पर बने हुए हैं। बता दें कि कि पिछले साल चहल ने आरसीबी के लिए 15 मैच में 18 विकेट चटकाए थे और उस दौरान उनका इकोनॉमी रेट लगभग 7 का रहा था जो कि काफी अच्छा था। लेकिन अब आरसीबी को उन्हें छोड़ना काफी खल रहा होगा और कही ना कही चहल ने अपनी फिरकी के दम पर अपनी पुरानी टीम और आलोचको के मुंह बंद कर दिये हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार