शुभमन गिल (Shubman Gill) ने मुंबई में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में शानदार 90 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अब गिल ने वानखेड़े स्टेडियम में अपनी 90 रन की पारी को टेस्ट प्रारूप में बेहतर पारियों में से एक बताया। 

Advertisement

गिल ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, "टेस्ट में मेरी बेहतर पारियों में से एक। स्पिनरों को खेलते समय एक मानसिकता रखना। (पंत पर) हम उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। हम मजे कर रहे थे। अगर हम उन्हें हिट करते रहेंगे तो गेंदबाजों के लिए लगातार गेंदबाजी करना मुश्किल होगा।"

Advertisement

इंग्लैंड सीरीज शुरू होने से पहले मैंने अपने खेल पर काम किया। चोट के कारण वास्तव में मुझे उतना समय नहीं मिला। पुणे टेस्ट से पहले मैंने नेट सेशन किया। कोच के साथ बातचीत का उद्देश्य मेरे द्वारा की गयी प्रैक्टिस को और अधिक दोहराना था। मेरा साल बहुत अच्छा रहा। मैं इस गेम में जाने के लिए आश्वस्त था। जब आप देश के लिए खेल रहे होते हैं तो आप इसको एंजॉय करते हैं।"

शुभमन गिल ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 146 गेंद का सामना करते हुए 7 चौके और एक छक्के की मदद से 90 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ऋषभ पंत ने 59 गेंद में 8 चौको और 2 छक्कों की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। गिल और पंत ने 5वें विकेट के लिए 96(114) रन जोड़े। 

इन दोनों की पारियों की मदद से भारत पहली पारी में 263 का स्कोर बनाने में कामयाब रहा। न्यूज़ीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में पहले ही दिन 235 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गया था। इस वजह से भारत ने 28 रन की बढ़त ली। वहीं आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। इसके साथ मेहमान टीम की कुल बढ़त 143 रन की हो गई है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार