आईपीएल 2023 की नीलामी इसी महीने कोच्चि में होगी। मिनी ऑक्शन के लिए 991 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइज में कई खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। इस आर्टिकल में शामिल है उन 5 क्रिकेटर्स का नाम जिनपर शायद ही कोई फ्रेंचाइजी 2 करोड़ की बोली लगाने में उत्सुक हो।
Chris Lynn: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस लिन का चोटों से गहरा नाता रहा है। क्रिस लिन चोटिल होने के चलते कभी भी लगातार आईपीएल सीजन में उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। 32 साल के क्रिस लिन ने अब तक 42 आईपीएल मैचों में 1329 रन बनाए हैं। क्रिस लिन पर बोली लगे इस बात की संभावना काफी कम है।
Nathan Coulter Nile: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। इस सीजन के दौरान भी वो चोटिल हो गए थे। नाथन कूल्टर नाइल ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमेशा ही चोटिल होते रहते हैं। इसलिए कोई भी फ्रेंचाइजी उनके लिए 2 करोड़ी की बोली लगाए इस बात की संभावना काफी कम है।
Chris Jordan: इंग्लैंड के खिलाड़ी क्रिस जॉर्डन काफी महंगे डेथ बॉलर साबित हुए थे। पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले जॉर्डन के लिए ये एक निराशाजनक सीजन रहा था, यही वजह है कि टीमें उनके लिए 2 करोड़ रुपये की बोली लगाएं ऐसा होने की उम्मीद कम है।
Angelo Mathews: एंजेलो मैथ्यूज का भी चोटिल होने का लंबा इतिहास रहा है। एंजेलो मैथ्यूज का बेस प्राइज 2 करोड़ हैं श्रीलंका के इस खिलाड़ी पर कोई आईपीएल फ्रेंचाइजी बोली लगाए इस बात की संभावना काफी कम है। एंजेलो मैथ्यूज टी20 क्रिकेट में अबतक अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं रहे हैं।