Laura Wolvaardt: भारत के खिलाफ रविवार (2 नवंबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भले ही साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। लौरा ने 98 गेंदों में 101 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का जड़ा। 

Advertisement

9 पारियों में 71.37 की औसत से 571 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक जड़े, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 169 रन रहा। लौरा महिला वनडे वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गई है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2022 वर्ल्ड कप में 509 रन बनाए थे। 

Advertisement

इसके अलावा वह महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में टॉप पर आ गई हैं। उनके नाम वर्ल्ड कप 14 पचास प्लस स्कोर दर्ज हो गए हैं। 

बतौर कप्तान वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक जड़ने वाली लौरा तीसरी क्रिकेटर बनी हैं। इससे पहले 1975 वर्ल्ड कप फाइनल में वेस्टइंडीज के कप्तान क्लाइव लॉयड ने और 2003 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने शतक जड़ा था। लॉयड और पोंटिंग के शतक टीम की जीत में आए थे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इस फाइनल मुकबले मे भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 45.3 ओवर में 246 रन ही बना सकी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार