पंजाब किंग्स (PBKS) के सबसे अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ शारजाह में आईपीएल 2021 के मुकाबले में तीन विकेट चटकाए। शमी ने 20वें ओवर में शानदार बल्लेबाजी कर रहे ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद और जॉर्ज गार्टन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

Advertisement

मैक्सवेल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए बाएं हाथ के बल्लेबाज शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) ने आखिरी ओवर की तीसरे गेंद पर शमी द्वारा डाली गई शॉर्ट गेंद पर डीप मिड-विकेट पर 99 मीटर लंबा छक्का जड़कर गेंद स्टेडियम के बाहर पहुंचा दी। 

Advertisement

हालांकि शमी ने शानदार वापसी की और अगली ही गेंद पर शाहबाज अहमद को आउट कर दिया। स्कूप शॉट खेलने के चक्कर में वह बोल्ड हो गए।   

बता दें कि शमी ने इस सीजन पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। 18 विकेट लेकर वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करन उतरी आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे ग्लेन मैक्सवेल (57) ने इस सीजन अपना पांचवां शतक जड़ा। पंजाब के लिए शमी के अलावा मोइसेस हेनरिक्स ने भी तीन विकेट चटकाए।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार