विराट कोहली-रोहित शर्मा नहीं, ये खिलाड़ी चुना गया IPL इतिहास का सबसे महान बल्लेबाज

Updated: Sun, Apr 19 2020 10:56 IST
Virat Kohli and Rohit Sharma (BCCI)

मुंबई, 19 अप्रैल| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने शनिवार को अपने 13 साल पूरे कर लिए और इस मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को संयुक्त रूप से लीग का बेस्ट कप्तान चुना गया है। स्टार स्पोर्ट्स की एक्सपर्ट ज्यूरी ने इसके अलावा और वर्ग में भी आईपीएल के बेस्ट खिलाड़ियों का चयन किया।

ज्यूरी धोनी और रोहित में से किसी एक को चुन नहीं पाई और इसलिए दोनों को संयुक्त रूप से बेस्ट कप्तान चुना गया। धोनी की कप्तानी में टीम 11 सीजनों में से 10 में प्लेऑफ में पहुंची है, वहीं रोहित की कप्तानी में मुंबई ने सात सीजनों में से चार बार खिताब अपने नाम किया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली को आईपीएल का सर्वकालिक महान भारतीय बल्लेबाज चुना गया है। कोहली के टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने आईपीएल के 177 मैचों में 37.84 की औसत से 5412 रन बनाए हैं।

उनकी टीम के ही एबी डी विलियर्स को लीग का सर्वकालिक महान बल्लेबाज चुना गया है।

लसिथ मलिंगा को लीग का बेस्ट गेंदबाज चुना गया। मलिंगा ने आईपीएल के 170 मैचों में 122 विकेट लिए हैं। वहीं चेन्नई के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन को लीग का सर्वकालिक महान ऑलराउंडर चुना गया है।

इस ज्यूरी में 50 लोग थे जिसमें से 20 पूर्व क्रिकेटर, 10 खेल पत्रकार, 10 स्टैटिशियन, सात प्रसारणकर्ता और तीन एंकर शामिल हैं।
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें