साउथ अफ्रीका के पूर्व स्टार बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स (Ab De Villiers) आईपीएल 2023 (IPL 2023) का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद मिस्टर 360 ने अपनी पैनी निगाहें इस कैश रिच लीग पर बनाई हुई है। हाल ही में एबी डी विलियर्स ने IPL 2023 के GOAT (Greatest of all time) प्लेयर का चुनाव किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस मिस्टर 360 डिग्री का जवाब सुनकर जरूर खुश होंगे।

Advertisement

दरअसल, एबी डी विलियर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज़, कप्तान और विकेटकीपर यानी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को आईपीएल 2023 का सबसे बड़ा GOAT प्लेयर चुना। एबी डी विलियर्स बोले, 'मेरे लिए MSD आईपीएल 2023 के GOAT प्लेयर हैं।'

Advertisement

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार चैंपियन का खिताब जीता चुके महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर इस टीम की कमान थामे टूर्नामेंट में उतरे हैं। CSK ने अब तक चार मुकाबलों में 2 जीत और 2 हार का सामना किया है। महेंद्र सिंह की टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हैं जिनमें से एक खुद कप्तान धोनी भी है, लेकिन इन सब के बावजूद माही ने अब तक टीम का एक भी मैच मिस नहीं किया है।

गौरतलब है कि 41 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी इस साल काफी अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने CSK के चार मुकाबलों में 58 की औसत और 214.81 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। हालांकि दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के कई खिलाड़ी अनफिट हैं। काइल जेमीसन और मुकेश चौधरी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं दीपक चाहर और सिसांडा मगाला भी लगभग एक से दो हफ्तों के लिए इंजर्ड होने के कारण उपलब्ध नहीं रहेंगे। बेन स्टोक्स और सिमरजीत सिंह भी रिकवरी से गुजर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार