होबार्ट, 15 नवंबर (CRICKETNMORE)। काइल एबॉट और कागिसो रबाडा की कहर बरपाती गेंदबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पारी और 80 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही उसने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। यह साउथ  अफ्रीकी टीम की ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीत है। 

OMG: राजकोट टेस्ट ड्रॉ होने से अंजिक्या रहाणे को हुआ सबसे बड़ा नुकसान

Advertisement

मैच में 9 विकेट लेकर जीत के हीरो बने एबॉट को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया

Advertisement

चौथे दिन मंगलवार को 2 विकेट पर 121 रन से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साउथ अफ्रीका के पैस अटैक के सामनें घुटने टेक दिए। जिसके बाद देखते-देखते पूरी ऑस्ट्रेलियाई पारी सिर्फ 161 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने अपने 8 विकेट केवल 40 रन में गवां दिए। 

यह भी पढ़ें: मैच से पहले टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों में हुई हाथापाई

साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में काइल एबॉट ने 6 और कागिसो रबाडा ने 4 विकेट झटके। 

इससे पहले वर्नोन फिलेंडर और एबॉट की घातक गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में सिर्फ 85 रन पर ही ढेर हो गई थी।  इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी 326 रन बनाते हुए 241 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी। साउथ अफ्रीका की तरफ से पहली पारी में क्विंटन डि कॉक ने 104 और  टेम्बा वाबुमा ने 74 रन की पारी खेली। मैच का दूसरा दिन वर्षा की भेंट चढ़ा था और एक भी गेंद नहीं डाली गई थी इसके बावजूद मेहमान टीम ने पारी के अंतर से मैच जीत लिया। 

सीरीज का तीसरा और औपचारिक डे-नाइट टेस्ट एडिलेड में 24 नवंबर से खेला जाएगा। 

ये भी पढ़े: हॉबर्ट टेस्ट मैच में वॉर्नर हुए रोचक तरीके से आउट, हैरान रह गया क्रिकेट वर्ल्ड

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार