26 फरवरी। आईपीएल 2020 का आगाज 29 मार्च से होने वाला है। हर फ्रेंचाइजी टीम अब आईपीएल की तैयारी में जुट गई है। आईपीएल 2020 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होना है। एक बार फिर हर किसी का मानना है कि फाइनल में मुंबई इंडियंस की टीम पहुंचेगी।

Advertisement

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए आईपीएल के शुरू होने से पहले एक बड़ी राहत की बात है। आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी 2019-20 सीजन में जम्मू कश्मीर के बल्लेबाज अब्दुल समद ने शानदार परफॉर्मेंस कर अपना ध्यान सबकी ओर खिंचा है।

Advertisement

अब्दुल समद ने इस रणजी सीजन में 10 मैच में 592 रन बनाए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि अब्दुल समद ने पूरे सीजन में 592 रन 524 गेंद पर बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 50 चौके और 36 छक्के जमाए हैं। अब्दुल समद के इस परफॉर्मेंस को देखकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम राहत की सांस जरूर ले रही होगी।

टी-20 क्रिकेट में अब्दुल समद जैसे बल्लेबाज अपना हुनर दिखाने में सफल रह सकते हैं। अब्दुल समद ने इस सीजन में 72 गेंद पर शतक और 75 गेंद पर शतक जमाने का कमाल कर दिखाया है।

ऐसे में क्रिकेट फैन्स और सनराइजर्स हैदराबाद टीम मैनेजमेंट अब्दुल समद से उम्मीद लगा सकती है। अब ये देखना होगा कि आईपीएल 2020 में अब्दुल समद को प्लेइंग इलेवन में हैदराबाद की टीम मौका देती है या नहीं। अब्दुल समद को आईपीएल ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 लाख की बेस प्राइस में खरीदा है।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित XI (2020 आईपीएल)
डेविड वॉर्नर, बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, विजय शंकर, अब्दुल समद, अभिसार शर्मा, राशिद खान, भुवी, खलील, सिद्धार्थ कौल

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार