पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद का मानना है कि मौजूदा महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने जो प्लान ए बनाया था, उसमें वह कामयाब रही है।

Advertisement

मार्की सेट में, आरसीबी ने भारत की उपकप्तान और बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा, जो नीलामी में किसी खिलाड़ी के लिए सबसे अधिक बोली थी। उन्होंने न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में और ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख ऑलराउंडर एलिसे पेरी को 1.7 करोड़ रुपये में अपने नाम किया।

Advertisement

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आरसीबी अपनी योजनाओं में बहुत स्पष्ट थी। वे स्मृति मंधाना को चाहते थे, चाहे कुछ भी हो। वे उन्हें एक नेतृत्व और ओपनिंग के विकल्प के रूप में देख रहे थे। उसके बाद, वे सोफी डिवाइन को उनके ओपनिंग पार्टनर के रूप में अपने नाम किया है।

मुकुंद ने दूसरे नीलामी ब्रेक के दौरान आईएएनएस से कहा, उन्हें बाएं हाथ ही ओपनिंग जोड़ी मिली है। ये तीन खिलाड़ी थीं, जिन्हें आरसीबी प्लान ए विकल्पों के रूप में देख रही थी और जहां तक मेरा मानना है प्लान ए ने उनके लिए पूर्णता काम किया।

महिला टी20 विश्व कप के कारण दक्षिण अफ्रीका में अपनी भारतीय टीम के साथियों के साथ नीलामी देख रही स्मृति ने प्रसारकों से कहा कि वह अब उद्घाटन डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी जीतकर आरसीबी की विरासत को आगे बढ़ाने का लक्ष्य बना रही हैं।

मुकुंद ने दूसरे नीलामी ब्रेक के दौरान आईएएनएस से कहा, उन्हें बाएं हाथ ही ओपनिंग जोड़ी मिली है। ये तीन खिलाड़ी थीं, जिन्हें आरसीबी प्लान ए विकल्पों के रूप में देख रही थी और जहां तक मेरा मानना है प्लान ए ने उनके लिए पूर्णता काम किया।

Advertisement

यह पूछे जाने पर कि क्या स्मृति डब्ल्यूपीएल में आरसीबी की कप्तान हो सकती हैं, आरसीबी के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन इस संभावना से सहमत थे। स्मृति को कप्तानी का बहुत अनुभव है और वह भारतीय परिस्थितियों से परिचित हैं इसलिए इसकी बहुत संभावना है कि वह कप्तान होंगी।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार